लाइव न्यूज़ :

Bala Movie Review: आयुष्मान खुराना ने 'बाला' बनकर जीता लोगों का दिल, फिल्म में इमोशन और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 8, 2019 11:35 IST

फिल्म में यह दिखाया गया है कि जब किसी पुरुष के बाल झड़ने लगते हैं तो समाज में उसका कैसे मजाक उड़ाया जाता है, लेकिन आयुष्मान खुराना बालों की परेशानी से जूझ रहे लोगों की जुबा बनकर सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म में आयुष्मान खुराना का नाम बालमुकुंद शुक्ला यानी कि 'बाला' (Bala) रहता है।फिल्म में लतिका त्रिवेदी के किरदार में भूमि पेड़नेकर हैं।

बॉलीवुड के सुपरस्टार आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' गुरुवार को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना की एक्टिंग इतनी जबरदस्त है कि एक बार फिर से वे लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो गए हैं। इस फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा भूमि पेडनेकर और यामी गौतम भी हैं, जिन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से फिल्म को दिलचस्प बनाया है।

फिल्म में यह दिखाया गया है कि जब किसी पुरुष के बाल झड़ने लगते हैं तो समाज में उसका कैसे मजाक उड़ाया जाता है लेकिन आयुष्मान खुराना बालों की परेशानी से जूझ रहे लोगों की जुबा बनकर सामने आए हैं। फिल्म में आयुष्मान खुराना का नाम बालमुकुंद शुक्ला यानी कि 'बाला' (Bala) रहता है। बाला के बचपन में बाल काफी घने और शानदार होते हैं, वे इन बालों की वजह से खूब एटीट्यूड में रहते हैं। साथ ही स्कूल में भी बाला अपने बालों की वजह से लड़कियों के बीच मशहूर रहते हैं। बाला स्कूल में टीचर और अपने दोस्तों तक का मजाक उड़ाते हैं।

लेकिन वक्त का पहिया तेजी से घूमता है और जो बाला लोगों के बालों का मजाक उड़ाया करता था वही खुद लोगों के मजाक का शिकार हो जाता है। 25 साल की उम्र में आते ही बाला यानी आयुष्मान खुराना को बाल झड़ने की समस्या शुरू हो जाती है। इसके बाद शुरू होती है फिल्म की असली कहानी। फिल्म में यह दिखाया गया है कि कैसे बाला अपने बालों को वापस पाने के लिए तरह-तरह के नुस्खे आजमाते हैं लेकिन फिर भी कोई फायदा नहीं हो पाता है। 

तमाम उपायों से हारने के बाद आखिरकार बाला को नकली बालों का सहारा लेना ही पड़ता है। फिल्म में लतिका त्रिवेदी के किरदार में भूमि पेड़नेकर हैं जो कि फिल्म में सांवली रहती हैं। अपने सांवलेपन की वजह से समाज में कई ताने सुनने पड़ते हैं। लतिका बाला की क्लासमेट होती है जो कि बाला को छेड़ती रहती है। कहानी में इंटरेस्टिंग मोड़ तब आता है जब बाला की लाइफ में परी मिश्रा यानी कि यामी गौतम आती है। यहीं से बाला की लाइफ में बड़ा बदलाव आता है और शूरू होता है कॉमेडी का तड़का। इस फिल्म में आयुष्मान ने कई मैसेज भी दिए हैं जो वर्तमान समाज को फॉलो करना काफी जरूरी है।

टॅग्स :बाला मूवीआयुष्मान खुरानाभूमि पेडनेकरयामी गौतमफिल्म समीक्षाबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीफिल्म रिव्यू राम्याः 13 मार्च को रिलीज, दर्शकों को बड़ी उम्मीदें 

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?