लाइव न्यूज़ :

तापसी का अनोखा बयान, 'बच्चे पैदा करने होंगे तभी करूंगी शादी', बॉयफ्रेंड संग रिलेशन को लेकर किए पर्सनल खुलासे

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 11, 2019 08:53 IST

तापसी पन्नू की मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ आई दूसरी फिल्म 'बदला' को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है

Open in App

तापसी पन्नू की मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ आई दूसरी फिल्म 'बदला' को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. साउथ की फिल्मों में छाने के बाद तापसी का करियर बॉलीवुड में भी अच्छा चल रहा है. प्रोफेशनल लाइफ तो ठीक है, लेकिन पर्सनल लाइफ का क्या? वह शादी वगैरह करने के बारे में सोच रही हैं या नहीं?

एक मीडिया इंटरैक्शन के दौरान उनसे इन सवालों के जवाब जानने की कोशिश की गई. शादी के सवाल पर तापसी ने साफ कहा कि फिलहाल उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है. उन्होंने कहा, ''जब मुझे लगेगा कि अब मुझे बच्चे चाहिए, तो मैं शादी कर लूंगी. इसके अलावा मुझे शादी करने की दूसरी कोई वजह नजर नहीं आती है.''

यह पूछने पर कि साउथ के अलावा बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद क्या अब हॉलीवुड जाने का कोई इरादा है, इस पर तापसी ने कहा कि वह हॉलीवुड में तभी काम करेंगी जब उन्हें मार्वेल की सुपर हीरोइन जैसा कोई कैरेक्टर मिलेगा. उन्होंने कहा, ''अगर मुझे हॉलीवुड के डायरेक्टर्स 'एक्समैन' और 'एवेंजर्स' जैसे रोल देंगे तभी मैं हॉलीवुड में एंट्री के बारे में सोच सकती हूं.

मैं वहां जाकर कभी काम नहीं मांग सकती हूं. हां अगर ऑफर आते हैं तो मैं जरूर ट्राई करूंगी. मैं हॉलीवुड में सिर्फ दिखने के लिए फिल्मों का हिस्सा नहीं बनना चाहती हूं.''

टॅग्स :तापसी पन्नू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMathias Boe Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारतीय टीम की हार, तापसी पन्नू के पति बो ने लिया संन्यास, पोस्ट लिख कर कहा-मैं एक थका हुआ बूढ़ा आदमी हूं

बॉलीवुड चुस्कीHauli Hauli Song: अक्षय कुमार ने 'हौली हौली' गाने पर किया डांस, फिल्म 15 अगस्त को होगी रिलीज, देखे वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीकब रिलीज होगा 'फिर आई हसीन दिलरुबा' का ट्रेलर? नेटफ्लिक्स ने दी अपडेट, नए पोस्टर में खुला राज

बॉलीवुड चुस्कीKhel Khel Mein: अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल खेल में' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीDunki Box Office Collection: छठे दिन डंकी का बुरा हाल, पहले हफ्ते में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस