Dream Girl 2: आयुष्मान खुराना ने शेयर किया ड्रीम गर्ल 2 का पहला टीजर, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म

By मनाली रस्तोगी | Published: September 16, 2022 04:14 PM2022-09-16T16:14:08+5:302022-09-16T16:29:11+5:30

आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे ड्रीम गर्ल 2 में एकसाथ काम करेंगे। एक्टर ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। आयुष्मान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पहला टीजर साझा किया है।

Ayushmann Khurrana shares Dream Girl 2 teaser Ananya Panday to play lead role | Dream Girl 2: आयुष्मान खुराना ने शेयर किया ड्रीम गर्ल 2 का पहला टीजर, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म

Dream Girl 2: आयुष्मान खुराना ने शेयर किया ड्रीम गर्ल 2 का पहला टीजर, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म

Highlightsआयुष्मान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पहला टीजर साझा किया है।आयुष्मान खुराना पूजा की अपनी भूमिका को फिर से निभाएंगे और अनन्या पांडे इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।ड्रीम गर्ल 2 में अन्नू कपूर, परेश रावल, विजय राज, मनोज जोशी, राजपाल यादव, सीमा पाहवा, मनजोत सिंह और अभिषेक बनर्जी शामिल होंगे।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'ड्रीम गर्ल' को लेकर काफी तारीफ हुई थी। इस फिल्म में आयुष्मान और नुसरत बरूचा की एक्टिंग फैंस को पसंद आई थी। वहीं, अब जल्द ही ड्रीम गर्ल 2 भी रिलीज होने वाली है। एक्टर ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। मगर इस बार फिल्म के दूसरे भाग में आयुष्मान खुराना के साथ अनन्या पांडे नजर आने वाली हैं।

बता दें कि आयुष्मान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पहला टीजर साझा किया है। आयुष्मान खुराना पूजा की अपनी भूमिका को फिर से निभाएंगे और अनन्या पांडे इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। ड्रीम गर्ल 2 में अन्नू कपूर, परेश रावल, विजय राज, मनोज जोशी, राजपाल यादव, सीमा पाहवा, मनजोत सिंह और अभिषेक बनर्जी शामिल होंगे। ये फिल्म अगले साल 29 जून को रिलीज होगी।

टीजर में उन वर्तमान ट्रेंडिंग विषयों के बारे में देखा जा सकता है, जिन्होंने बॉलीवुड को हिला दिया है जैसे- साउथ वर्सेज नार्थ, बॉलीवुड फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर फेल होना, बॉयकॉट कल्चर आदि। वहीं, टीजर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए आयुष्मान खुराना ने कैप्शन में लिखा, "आपकी ड्रीम गर्ल फिर से आ रही है, मिलिए पूजा से 29 जून 2023 की ईद पर।"

ड्रीम गर्ल 2 एक छोटे शहर के लड़के करम (आयुष्मान खुराना द्वारा अभिनीत) की यात्रा के बारे में है, जो मथुरा में एक गंभीर जीवन जीने की कोशिश कर रहा है। उसे परी (अनन्या पांडे द्वारा अभिनीत) से प्यार हो जाता है, लेकिन जीवन उसे गंभीरता से नहीं लेने पर आमादा है। घटनाओं के एक मोड़ में करम पूजा बन जाता है जो उसके पहले से ही अराजक जीवन में और अराजकता पैदा करता है। यह फिल्म राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित और बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित है।

Web Title: Ayushmann Khurrana shares Dream Girl 2 teaser Ananya Panday to play lead role

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे