लाइव न्यूज़ :

Bala Box Office Collection Day 5: आयुष्मान खुराना की 'बाला' ने बनाया रिकॉर्ड, जानें कितनी की कमाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 13, 2019 12:41 IST

'बाला' ने 60 करोड़ रुपये का आकंड़ा भी पार कर लिया। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक 'बाला' ने बीते दिन 9.52 करोड़ रुपये की कमाई की।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड के सुपरस्टार आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' गुरुवार को रिलीज हो चुकी है।इस फिल्म में आयुष्मान खुराना की एक्टिंग इतनी जबरदस्त है कि एक बार फिर से वे लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो गए हैं। इ

बॉलीवुड के सुपरस्टार आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' गुरुवार को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना की एक्टिंग इतनी जबरदस्त है कि एक बार फिर से वे लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो गए हैं। इस फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा भूमि पेडनेकर और यामी गौतम भी हैं, जिन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से फिल्म को दिलचस्प बनाया है। फिल्म मे पांच दिनों में शानदार कमाई कर ली है।

 'बाला'  ने 60 करोड़ रुपये का आकंड़ा भी पार कर लिया। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक 'बाला' ने बीते दिन 9.52 करोड़ रुपये की कमाई की। इस लिहाज से फिल्म पांच दिनों में ही 61.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

पांच दिनों में 60 करोड़ कमाने वाली बाला ना केवल लोगों को पसंद आई बल्कि फिल्म में एक खास मैसेज भी दिया गया है। तरण आदर्श के अनुसार बाला आयुष्मान की सातंवी हिट फिल्म है। आयुष्मान लगातार हिट फिल्में देने वाले एक्टर्स में से एक हो गए हैं।

कहा जा रहा है ऐसे तो फिल्म  ने बंपर ओपनिंग की है, लेकिन आयुष्मान की हाल ही में आई ड्रीम गर्ल के अनुसार ये कमाई थोड़ी कम आंकी जा रही है। फिल्म समीक्षक और स्टार्स फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।  इस फिल्म में आयुष्मान ने कई मैसेज भी दिए हैं जो वर्तमान समाज को फॉलो करना काफी जरूरी है।

आयुष्मान खुराना फिल्म बाला बाल मुकुंग शुक्ला यानी कि बाला की कहानी है, जो बचपन में अपने लंबे बालों और शानदार एटीट्यूड के लिए जाने जाते हैं। नन्हें बाला लड़कियों के बीच काफी फेमस होते हैं। लेकिन वक्त का पहिया घूमता है सभी का मजाक बनाने वाले बाला खुद मजाक का पात्र हो जाते हैं।

25 साल की उम्र में बाला के बाल झड़ने लगते हैं। तमाम मुस्खों के बाद भी उसको कोई आराम नहीं मिलता है। ऐसे में उसको नकली बालों का सहारा लेना पड़ता है।. काले रंग की वजह से बचपन से लोगों का ताना सुनती आईं लतिका त्रिवेदी  अपने क्लासमेट बाला को बीच-बीच में छेड़ती रहती। ऐसे में फिर उसकी लाइफ में आती है परी मिश्रा इसके बाद परी और बाला की लाइफ शुरू होती है। आगे क्या होता है इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शनबाला मूवीआयुष्मान खुरानायामी गौतमभूमि पेडनेकर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल