लाइव न्यूज़ :

'जवान' का निर्देशन करने वाले एटली अब हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर काम करने की तैयारी में, जल्द मिलेगी 'गुड न्यूज'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: February 25, 2024 11:32 IST

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान का निर्देशन करने वाले एटली अब जल्द ही हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर काम करते दिखाई दे सकते हैं। हिंदी सिनेमा में एटली का निर्देशन गेम-चेंजर साबित हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देटली अब जल्द ही हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर काम करते दिखाई दे सकते हैंसंकेत खुद एटली ने दिए हैं कि वह हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर काम करने वाले हैंहिंदी सिनेमा में एटली का निर्देशन गेम-चेंजर साबित हुआ था

नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान का निर्देशन करने वाले एटली अब जल्द ही हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर काम करते दिखाई दे सकते हैं। हिंदी सिनेमा में एटली का निर्देशन गेम-चेंजर साबित हुआ था। शाहरुख खान स्टारर जवान ने बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। जवान ने दुनिया भर में 1,160 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की और पिछले साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी। यह अब तक की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म भी साबित हुई। अब एटली यही कारनामा हॉलीवुड में भी दोहरा सकते हैं।

इस बात के संकेत खुद एटली ने दिए हैं कि वह हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर काम करने वाले हैं। उन्होंने पहले भी अपनी हॉलीवुड आकांक्षाओं का संकेत दिया था। अब हाल ही में एटली ने एबीपी न्यूज़ के साथ एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि मुझे बॉलीवुड तक पहुंचने में आठ साल लगे। शायद अगले तीन वर्षों में, आप एक शानदार घोषणा के साथ कुछ देखेंगे।

बता दें कि एटली का करियर ज्यादा लम्बा नहीं है। उन्होंने 10 साल में 5 फिल्मों का ही निर्देशन किया है, मगर सभी हिट रहीं। एटली कुमार तमिल फिल्म इंडस्ट्री के बड़े डायरेक्टर्स में गिने जाते हैं। लेकिन जब उन्होंने हिंदी फिल्म का निर्देशन किया तब सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

एटली ने तमिल सिनेमा में अपना करियर एंथिरन (2010) और नानबन (2012) फिल्मों के साथ किया था। वह सुपरस्टार रजनीकांत और ऐश्वर्या राय के साथ भी काम कर चुके हैं। उन्होंने विजय के साथ तीन फिल्में की। एटली और विजय की ट्रायलॉजी में विजय थेरी, मेर्सल और बिगिल शामिल है।

टॅग्स :शाहरुख खानहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!