लाइव न्यूज़ :

कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने किया कमेंट, लोगों ने सोशल मीडिया पर लगा दी क्लास

By मेघना वर्मा | Updated: August 8, 2019 10:13 IST

जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने भी ट्वीट किया था। जिसके बाद लोगों का गुस्सा उनके ट्वीट पर निकला था।

Open in App
ठळक मुद्देआतिफ असलम पाकिस्तार ने सिंगर हैं।आतिफ असलम ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी आवाज दी है।

भारत सरकार के कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद अब जम्मू कश्मीर और लद्दाक को दो केंद्र शासित प्रदेश में बदला जाएगा। वहीं सरकार के इस फैसले को लेकर जहां देशवासियों के बीच खुशी की लहर है तो वहीं पाकिस्तान से भी इसे लेकर लगातार रिएक्शन्स आ रहे हैं। माहिरा खान, वीना मलिक के साथ अब सिंगर आतिफ असलम ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर वह ट्रोल हो गए हैं। 

पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने इस मुद्दे पर बोलते हुए अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। आतिफ ने लिखा, 'आप लोगों के साथ एक बड़ी खबर शेयर कर रहा हूं। जिसे बताते हुए खुशी हो रही है। मैं जल्द ही अपनी जिंदगी की सबसे अहम यात्रा के लिए रवाना हो जाऊंगा। हज पर जाने से पहले मैं आप सभी से माफी मांगता हूं फिर आप मेरे फैंस हों, परिवार हो या दोस्त। किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाया हो तो माफी चाहता हूं। मुझे दुआओं में याद रखें।'

वहीं कश्मीर पर बोलते हुए सिंगर ने लिखा, 'कश्मीरियों को खिलाफ हो रही हिंसा और अत्याचार की मैं निंदा करता हूं। अल्लाह कश्मीर और दुनिया भर के मासूमों पर आशीर्वाद बनाए रखे।' आतिफ असलम के इस ट्वीट के बाद लगातार उनकी आलोचना हो रही है। 

एक यूजर उन्हें नमक हराम कहा तो एक यूजर ने लिखा कि जिस थाली में खाते हो उसी में छेद कर रहे हो। वहीं एक यूजर ने लिखा कि आप अपने देश की चिंता कीजिए आपके प्रधानमंत्री भीख मांगने जा रहे हैं। आतिफ का फेसबुक पर किया गया यह ट्वीट मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बता दें आतिफ ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी आवाज दी है। 

सिर्फ आतिफ असलम ही नहीं बल्कि माहिरा खान ने भी कश्मीर के मुद्दे पर अपनी बात रखी थी। कुछ दिनों पहले ट्वीट करके उन्होंने लिखा था, ' जिस पर हम चर्चा नहीं करना चाहते हैं, उस पर हमें बहुत ही आसानी से खामोश कर दिया गया है, ये रेत पर लकीर खींचने की तरह है...जन्नत जल रही है और हम खामोशी से आंसू बहा रहे हैं।' उनके इस ट्वीट के बाद माहिरा खान भी काफी ट्रोल हुई थीं।

टॅग्स :आतिफ असलमजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?