लाइव न्यूज़ :

केएल राहुल संग अगले तीन महीने में शादी करेंगी अथिया शेट्टी! जोरों-शोरों से हो रही हैं तैयारियां

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 12, 2022 10:51 IST

तीन साल से अधिक समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी अगले तीन महीनों में एक-दूसरे से शादी करने के लिए तैयार हैं। यही नहीं, शादी की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअथिया शेट्टी अक्सर केएल राहुल के साथ उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के लिए जाती हैं।केएल राहुल के माता-पिता हाल ही में अथिया शेट्टी के परिवार से मिलने मुंबई गए थे।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और टीम इंडिया के उप-कप्तान केएल राहुल काफी समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि ये कपल जल्द ही शादी के पवित्र बंधन में बंध सकता है। अथिया और केएल ने पिछले साल अहान शेट्टी की पहली फिल्म तड़प के प्रीमियर के दौरान एक साथ अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज की थी। 

अथिया शेट्टी अक्सर केएल राहुल के साथ उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के लिए जाती हैं। वहीं, इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से बताया कि तीन साल से अधिक समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी अगले तीन महीनों में एक-दूसरे से शादी करने के लिए तैयार हैं। यही नहीं, शादी की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही हैं।

सूत्रों का कहना है कि केएल राहुल के माता-पिता हाल ही में अथिया शेट्टी के परिवार से मिलने मुंबई गए थे। कपल ने अपने परिवारों के साथ नए घर का दौरा भी किया, जहां वे प्रोग्रेस देखने के लिए जल्द ही जाते रहते हैं। शादी अगले तीन महीनों में मुंबई में होने की उम्मीद है। यह दोनों परिवारों के लिए एक भव्य उत्सव होगा और शादी के हर विवरण की देख-रेख खुद अथिया कर रही हैं।

हाल ही में अथिया शेट्टी केएल राहुल के इलाज के लिए के जर्मनी रवाना हुई थीं। क्रिकेटर चोट के कारण भारत के इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए थे। 30 वर्षीय राहुल को कमर में चोट लगी थी जिसकी जर्मनी में सर्जरी हुई। सूत्र ने आगे खुलासा किया कि राहुल लगभग एक महीने तक वहीं रहेंगे और अथिया उनके ठीक होने के दौरान उनके साथ रहेंगी।

टॅग्स :केएल राहुलआथिया शेट्टीसुनील शेट्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट28 फरवरी को रचा जाएगा इतिहास, दूसरी पारी में 477 रन आगे जम्मू-कश्मीर, रणजी ट्रॉफी हारेगा कर्नाटक?

क्रिकेटRanji Trophy Final: मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना?, जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा पर बीसीसीआई एक्शन

क्रिकेटरणजी ट्रॉफी फाइनलः 87 ओवर, 2 विकेट और 284 रन, पहली बार खेल रहे फाइनल?, कर्नाटक के खिलाफ कमाल, पुंडीर की शानदारी बल्लेबाजी, 221 गेंद और 117 नाबाद रन

क्रिकेटRanji Trophy Final 2025-26: 24 फरवरी से हुबली में फाइनल, कर्नाटक के सामने जम्मू-कश्मीर

क्रिकेटRanji Trophy QF: 42 बार की चैंपियन मुंबई बाहर, केएल राहुल ने शतक बनाया, 15 फरवरी से सेमीफाइनल में कर्नाटक के सामने उत्तराखंड

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?