10 जनपथ वाले मंदिर से भी कुछ धन ले लीजिए... फिल्म मेकर ने पूर्व सीएम पर साधा निशाना
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 16, 2020 01:38 PM2020-05-16T13:38:04+5:302020-05-16T13:38:04+5:30
अशोक पंडित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीति मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं।
कोरोना वायरस का कहर तेजी से फैलता ही जा रहा है। लेकिन सरकार इसके बचाव के लिए हर एक कोशिश करती नजर आ रही है। कोरोना वायरस की इस जंग में गरीबों की मदद करने के लिए कई तरह के सुझाव सोशल मीडिया पर पेश किए जा रहे हैं। ऐसे में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम पृथ्वी राज चव्हाण ने भी एक सुझाव दिया था कि देश में एक ट्रिलियन के करीब गोल्ड मंदिरो में है उसका इस्तेमाल होना चाहिए, कम ब्याज दर पर आपातकाल में सोने का इस्तेमाल किया जा सकता है।
पृथ्वीराज के इस सुझाव पर लोगों ने तरह तरह से प्रतिक्रिया पेश की है। अब इस लिस्ट में फिल्म मेकर अशोक पंडित भी शामिल हो गए हैं। अशोक ने पृथ्वीराज के इस बयान पर उन पर निशाना साधा है।
अशोक पंडित ने अपनी प्रतिक्रिया पेश की है। अशोक पंडित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीति मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं। इस बार अशोक ने ट्वीट करके महाराष्ट्र के पूर्व सीएम पर निशाना साधा है।
अब पृथ्वी राज चव्हाण के इस सुझाव को कई तरह के रिएक्शन मिल रहे हैं। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर अशोक पंडित ने भी पूर्व सीएम के इस बयान पर तंज कसा। अशोक पंडित ने एक ट्वीट कर कहा-‘आदरणनीय पृथ्वी जी देश के मंदिरों से पैसे मांगने से पहले अपने 10 जनपथ वाले मंदिर से भी कुछ धन ले लीजिए। वो भी देश से ही लूटा हुआ पैसा है।’
आदरणीय @prithvrj जी देश के मंदिरों से पैसे माँगने से पहले अपने १० जनपथ वाले मंदिर से भी कुछ धन ले लीजिए !
— Ashoke Pandit (@ashokepandit) May 15, 2020
वो भी देश से ही लूटा हुआ पैसा है ! #IndiaFightsCOVID19
अशोक पंडित के इस ट्वीट का लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। लोग तरह तरह से रिप्लाई इस पर दे रहे हैं। कुछ लोगों ने इस ट्वीट के जरिए पृथ्वीराज पर निशाना भी साधा है। तो कुछ पृथ्वीराज के पक्ष में उतर आए हैं।