लाइव न्यूज़ :

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने अनुराग कश्यप पर कसा तंज, लिखा- 'CAA का विरोध करने से तुम्हारा जिंदगी भर का रोटी पानी का इंतजाम हो गया'

By ज्ञानेश चौहान | Updated: January 5, 2020 10:53 IST

अशोक पंडित ने अपने ट्वीट में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी का एक वीडियो भी शेयर किया है।

Open in App

बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यपनागरिकता संशोधन कानून का काफी लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने ट्विटर पर वापसी की थी और सरकार के खिलाफ कई तरह के ट्वीट भी किए। लेकिन बॉलीवुड फिल्ममेकर अशोक पंडित नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वाले लोगों पर तंज कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अनुराग कश्यप के ट्वीट पर उन्हें चिढ़ाते हुए रीट्वीट किया है।

अशोक पंडित ने अनुराग कश्यप के ट्वीट के जवाब में लिखा, "अनुराग कश्यप, स्वरा भास्कर और बाकी अर्बन नक्सलियों के लिए अच्छी खबर है। उनका जिंदगीभर का रोटी-पानी का इंतजाम हो गया है।" अशोक पंडित ने इस रीट्वीट के साथ एएनआई का एक ट्वीट भी शेयर किया है।एएनआई के इस ट्वीट में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अगर हम सत्ता में आते हैं तो हम उन लोगों को पेंशन प्रदान करेंगे जिन्होंने #CitizenshipAmendmentAct का विरोध किया और उन्हें सम्मानित भी किया।इसके बाद अनुराग कश्यप ने भी अशोक पंडित के ट्वीट का बड़े ही मजेदार तरीके से जवाब दिया उन्होंने लिखा, "आप परेशान मत होईए । दुःख होता है देख के कि आप कितनी कोशिश करते हैं फिर भी मोदी जी आपको देखते भर नहीं है, आपका नाम भी नहीं जानते, सेल्फ़ी तक के लिए नहीं बुलाते । जब हमें मिलेगा , दो तीन निवाला रखेंगे आप जैसे ज़मीर के ग़रीबों के लिए।"आपको बता दें कि इससे पहले भी अशोक पंडित ने अनुराग कश्यप के कई ट्वीट्स पर रीट्वीट करते हुए तंज कसा है। उनके इन ट्वीट्स को देखकर लगता है कि वे अनुराग के विचारों से कभी सहमत नहीं होते हैं।

टॅग्स :अनुराग कश्यपनागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'बॉलीवुड में फिल्मों का प्रमोशन पैसे की बर्बादी है': हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री से क्यों निराश हैं अनुराग कश्यप

बॉलीवुड चुस्कीअनुराग कश्यप की 'निशानची' में विनीत कुमार सिंह का 'जबरदस्त' जलवा, किया कमाल

बॉलीवुड चुस्कीअनुराग कश्यप की 'निशानची' 'गैंग ऑफ वासेपुर' से पूरी तरह से अलग, अनुराग कश्यप...

बॉलीवुड चुस्की'औकात में रहो': मनोज मुंतशिर ने ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए अनुराग कश्यप को दी खुली चेतावनी | VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीAnurag Kashya: ब्राह्मण समुदाय पर विवादित बयान, ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट लिख अनुराग कश्यप ने मांगी माफी, आप मुझे जितना गाली देना चाहें दे, मेरे परिवार ने कुछ नहीं कहा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस