Article 15 Teaser: देश में फर्क लाएंगे आयुष्मान खुराना, पुलिस की वर्दी में पढ़ा रहे हैं संविधान का पाठ

By मेघना वर्मा | Published: May 27, 2019 04:02 PM2019-05-27T16:02:35+5:302019-05-27T16:02:35+5:30

आयुष्मान खुराना के इस टीजर को आप ध्यान से देखेंगे तो आपको उनके लगाए चश्में में दो पेड़ से लटकती लड़कियों की लाशें दिखाई देंगी। वहीं दूसरे ग्लास में लाठी लिए कुछ लोग दिखेंगे।

Article 15 Teaser: Ayushman Khurana movie base on real story | Article 15 Teaser: देश में फर्क लाएंगे आयुष्मान खुराना, पुलिस की वर्दी में पढ़ा रहे हैं संविधान का पाठ

Article 15 Teaser: देश में फर्क लाएंगे आयुष्मान खुराना, पुलिस की वर्दी में पढ़ा रहे हैं संविधान का पाठ

आयुष्मान खुराना हमेशा ही अपनी हटके फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। विक्की डोनर से बधाई हो और अंधाधुन का उनका सफर लोगों को इसीलिए और भी खास लगता है कि आयुष्मान जिन फिल्मों को चुनते हैं वो सबसे अलग होती हैं। इस बार भी आयुष्मान एक बार फिर एक अलग टॉपिक और एक अलग अवतार में आर्टिकल 15 को लेकर फैंस के बीच में हैं।

जारी हुआ आर्टिकल 15 का टीजर

भारतीय संविधान में अनुच्छेद 15 पर बनी फिल्म आर्टिकल 15 का टीजर जारी हो गया है। पुलिस के अवतार में आयुष्मान बेहद डैशिंग लग रहे हैं। फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित बताई जा रही है। उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुए रेप केस को इस फिल्म में दिखाया जाएगा। इस घिनौने अपराध पर उस वक्त बहुत सवाल उठे थे। बदायूं रेप केस 27 मई 2014 में हुआ था, इसलिए फिल्म के मेकर्स ने  इसके टीजर को भी 5 साल बाद 27 मई को रिलीज किया है।

ऐसा है टीजर

46 सेकेंड के टीजर की शुरुआत होती है आयुष्मान की आवाज से। जिसमें वो कहते दिखते हैं...धर्म, नस्ल, जाति, लिंग, जन्मस्थान या इनमें से किसी भी आधार पर राज्य किसी से भी भेदभाव नहीं करेगा। इसके बाद एंट्री होती है आयुष्मान खुराना की। जो पुलिस की वर्दी में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। वहीं टीजर में दंगे, आगजनी और पत्थरबाजी को भी दिखाया गया है। 

आयुष्मान के लुक की हो रही है चर्चा

आयुष्मान खुराना के इस टीजर को आप ध्यान से देखेंगे तो आपको उनके लगाए चश्में में दो पेड़ से लटकती लड़कियों की लाशें दिखाई देंगी। वहीं दूसरे ग्लास में लाठी लिए कुछ लोग दिखेंगे। इस टीजर ने आते ही लोगों का अटेंशन अपनी ओर खींच लिया है। आयुष्मान की फिल्म है इसलिए भी यह विषय लोगों को काफी उत्साहित कर रहा है। 

ये एक्टर आएंगे नजर

आयुष्मान की इस फिल्म में ईशा तलवार, सयानी गुप्ता, मनोज पहवा, कुमुद मिश्रा और मोहम्मद जीशान अयूब भी नजर आएंगे। फिल्म मुल्क के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने आर्टिकल 15 का निर्देशन किया है। आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 इसी साल 28 जून को रिलीज होगी।

Web Title: Article 15 Teaser: Ayushman Khurana movie base on real story

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे