लाइव न्यूज़ :

अरमान कोहली हुए जेल से रिहा, गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा ने लिया केस वापस

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 16, 2018 08:43 IST

बता दें कि गर्लफ्रेंड नीरू से मारपीट करने के बाद अरमान, लोनावाला में अपने दोस्त के फार्महाउस पर छुपे हुए थे जहां पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। 

Open in App

गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा के साथ मारपीट के मामले में बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट अरमान कोहली को कोर्ट ने राहत देते हुए जेल से रिहा कर दिया है। कोर्ट ने अरमान कोहली के माफीनामे के बाद ये फैसला सुनाया है। बता दें कि उन्हें मुंबई पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था। अदालत ने कहा कि पीड़िता नीरू रंधावा ने FIR खारिज करने पर सहमति जताई है और वह मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहती है इसलिए FIR रद्द करना ही बेहतर है। 

वहीं कोहली के वकील ने अदालत में यह हलफनामा दाखिल किया जिसमें एक्टर ने ये भरोसा दिलाया कि वह भविष्य में इस तरह का बर्ताव नहीं दोहराएंगे। कोर्ट ने कहा, हमें अपने समाज के बारे में भी सोचना है। हम यह चाहते हैं कि वह इस पूरी घटना पर खेद व्यक्त करें।  

याचिका के अनुसार, उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को आर्थिक मुआवजा भी दे दिया है। कोर्ट में गुरुवार को कोहली के पिता और फिल्म निर्देशक राजकुमार कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड भी मौजूद थीं। 

इसके साथ ही अदालत ने कोहली को छह महीने के भीतर टाटा मेमोरियल सेंटर के बाल उपचार केंद्र और द नेशनल एसोसिएशन ऑफ द ब्लाइंड के पास एक-एक लाख रुपये जमा कराने का निर्देश भी दिया है।

बता दें कि गर्लफ्रेंड नीरू से मारपीट करने के बाद अरमान, लोनावाला में अपने दोस्त के फार्महाउस पर छुपे हुए थे जहां पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?