लाइव न्यूज़ :

गोद में बच्चा लिए सड़क किनारे भूखी बैठी थी गरीब महिला, अर्जुन रामपाल ने कुछ इस तरह की मदद, वीडियो वायरल

By अमित कुमार | Updated: January 9, 2021 19:05 IST

रॉक आन, राजनीति और चक्रव्यूह में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले एक्टर अर्जुन रामपाल का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअर्जुन रामपाल की हाल ही में फिल्म 'नेल पॉलिश' रिलीज हुई थी।अर्जुन रामपाल की हाल ही में फिल्म 'नेल पॉलिश' रिलीज हुई थी।अर्जुन रामपाल की हाल ही में फिल्म 'नेल पॉलिश' रिलीज हुई थी।

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स और दोनों बेटियों के साथ बांद्रा के रेस्तरां में डिनर करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान अर्जुन रामपाल ने कुछ ऐसा किया कि हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। दरअसल, गोद में बच्चा लिए सड़क किनारे एक महिला मदद के लिए बैठी थी। महिला को देखकर लग रहा था कि वह भूखी है। 

ऐसे में अर्जुन रामपाल उस महिला के सामने आए और उसे कुछ पैसे दिए। अर्जुन के इस व्यवहार को देखते हुए महिला ने हाथ जोड़ते हुए उनका शुक्रिया किया। अर्जुन के इस वीडियो को वुम्पला ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। अर्जुन की दरियादिली को देखकर हर कोई एक्टर की तारीफ कर रहा है। 

इससे पहले अर्जुन रामपाल ने कहा था कि वर्ष 2020 उनके लिए उतार चढ़ाव वाला रहा जिस दौरान उन्हें काफी कुछ सीखने और अनुभव करने को मिला। अर्जुन रामपाल ने कहा कि पिछले वर्ष ने उन्हें सिखाया है कि प्रियजनों के साथ घिरे रहना कितना महत्वपूर्ण है। रामपाल ने कहा कि काफी उतार-चढ़ाव आया। कई बड़े अनुभव हुए, यह आपको अपने प्रियजनों के महत्व को सिखाता है और हमारी आजादी का महत्व।

उन्होंने कहा कि हम इतने छोटे और महत्वहीन हैं लेकिन इसके बावजूद हम एक बड़ा बदलाव ला सकते हैं। प्रकृति ने हमें हमारे पिंजरों में वापस भेज दिया क्योंकि उसे सुधार करना था। मुझे 2020 से यह सीखा। उन्होंने यह भी महसूस किया है कि एक कलाकार के लिए काम से ब्रेक लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब आप अच्छे फॉर्म में होते हैं तो आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहिए क्योंकि आप पटकथा और चरित्र के साथ तालमेल बिठा लेंगे। 2020 ने हमें सिखाया है कि लालच दुनिया में सबसे बुरी चीज है।

टॅग्स :अर्जुन रामपालबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!