रिश्ता स्वीकार करने के बाद अर्जुन-मलाइका की नई फोटो आई सामने, न्यूयॉर्क में इस अंदाज में कर रहे हैं एंज्वॉय

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 28, 2019 12:07 PM2019-06-28T12:07:43+5:302019-06-28T12:07:43+5:30

अर्जुन कपूर इन दिनों मलाइका अरोड़ा के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं। दोनों की एक खास फोटो सामने आई है। जो फैंस के बीच वायरल हो गई है।

Arjun Kapoor's sun-kissed pic with Malaika Arora and cousin Jahaan in NYC is giving us a cool vibe | रिश्ता स्वीकार करने के बाद अर्जुन-मलाइका की नई फोटो आई सामने, न्यूयॉर्क में इस अंदाज में कर रहे हैं एंज्वॉय

रिश्ता स्वीकार करने के बाद अर्जुन-मलाइका की नई फोटो आई सामने, न्यूयॉर्क में इस अंदाज में कर रहे हैं एंज्वॉय

Highlightsहाल ही में अर्जुन-मलाइका को साथ एयरपोर्ट पर देखा गया था। अब दोनों की एक और फोटो सामने आई है।

एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों मलाइका अरोड़ा के साथ अपने जन्मदिन को मनाने के लिए न्यूयॉर्क गए हुए हैं। हाल ही में दोनों को साथ एयरपोर्ट पर देखा गया था। जिसके बाद दोनों के साथ की फोटो पहली बार मलाइका ने अर्जुन के बर्थडे पर शेयर की थी। अब दोनों की एक और फोटो सामने आई है।

मलाइका फोटो डालने का साथ ही साफ हो गया है कि पहली बार दोनों में से किसी ने अपने रिश्ते पर इस तरह से मुहर लगाई है। फिलहाल नई फोटो सामने आई है, जो आते ही छा गई है।

 इस फोटो में मलाइका नियॉन कलर की ड्रेस में दिख रही हैं। वहीं अर्जुन ने रेड टीशर्ट और जींस पहनी है । दोनों के साथ संजय कपूर का बेटा जहान कपूर भी है । तीनों न्यूयॉर्क में एंज्वॉय कर रहे हैं । 


ये दूसरी फोटो है दोनों के छुट्टियां बिताने की। इस फोटो के सामने आते ही फैंस के बीच ये फोटो छा गई है। इस फोटो पर लोग तरह तरह से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फोटो में दोनों एक दूसरे से निगाहे हटाए नजर आ रहे हैं।

मलाइका ने फोटो की थी शेयर

अर्जुन को मलाइका ने सार्वजनिक तौर पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की हैं । इस फोटो में दोनों एक्टर एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। वहीं मलाइका ने अर्जुन के कंधे पर सिर को टिका रखा है।

Web Title: Arjun Kapoor's sun-kissed pic with Malaika Arora and cousin Jahaan in NYC is giving us a cool vibe

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे