इस दिन रिलीज होगा अर्जुन कपूर की 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' का ट्रेलर, नए पोस्टर को शेयर कर भावुक हुए एक्टर

By मेघना वर्मा | Published: April 30, 2019 06:25 PM2019-04-30T18:25:41+5:302019-04-30T18:26:39+5:30

अर्जुन कपूर जल्द ही 'पानीपत' और 'संदीप और पिंकी फरार' में नजर आएंगे। 'संदीप और पिंकी फरार' में अर्जुन के साथ परिणीति चोपड़ा नजर आएंगी।

arjun kapoor upcoming film indias most wanted trailer date out | इस दिन रिलीज होगा अर्जुन कपूर की 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' का ट्रेलर, नए पोस्टर को शेयर कर भावुक हुए एक्टर

इस दिन रिलीज होगा अर्जुन कपूर की 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' का ट्रेलर, नए पोस्टर को शेयर कर भावुक हुए एक्टर

अर्जुन कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले आए फिल्म के टीजर ने लोगों को फिल्म के लिए और एक्साइटेड कर दिया है। वहीं फिल्म का आज सेकेंड पोस्टर जारी कर दिया गया है। वहीं अर्जुन ने लोगों को ये भी बताया है कि उनकी फिल्म इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड का टीजर किस दिन आएगा।

अर्जुन कपूर ने 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' के नए पोस्टर को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा कि वो एक ऐसे हीरो का रोल निभा रहे हैं जो कवच बन अपने साहस और शक्ति से देश की सेवा करता रहा। अर्जुन ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए काफी भावुक और बहुत एक्साइटेड लग रहे हैं। बताया कि फिल्म का ट्रेलर 2 मई को रिलीज होने वाला है। 

नजर आ रहे हैं सभी कलाकार

जारी हुए इस नए पोस्टर में अर्जुन कपूर के अलावा कहानी के और भी चारों कलाकार भी दिख रहे हैं। अर्जुन कपूर की इस थ्रिलर फिल्म को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। बता दें कि फिल्म को राजकुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को लेकर अर्जुन कपूर भी काफी एक्साइटेड हैं। 

अर्जुन कपूर जल्द ही 'पानीपत' और 'संदीप और पिंकी फरार' में नजर आएंगे। 'संदीप और पिंकी फरार' में अर्जुन के साथ परिणीति चोपड़ा नजर आएंगी। वहीं 'पानीपत' में संजय दत्त और कृति सेनन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके साथ ही फिल्म इसी साल 6 दिसंबर को रिलीज होगी।

Web Title: arjun kapoor upcoming film indias most wanted trailer date out

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे