आइटम गर्ल तो बहुत देखें, अब देखिए आइटम बॉय, आ गया अर्जुन कपूर नया गाना 'चुम्मे में च्यवनप्राश'

By पल्लवी कुमारी | Published: May 15, 2018 08:05 AM2018-05-15T08:05:37+5:302018-05-15T08:05:37+5:30

ये गाना फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' का है। इस गाने में अर्जुन कपूर एक आइटम बॉय की भूमिका निभा रहे हैं।

Arjun kapoor released item song of bhavesh joshi superhero | आइटम गर्ल तो बहुत देखें, अब देखिए आइटम बॉय, आ गया अर्जुन कपूर नया गाना 'चुम्मे में च्यवनप्राश'

आइटम गर्ल तो बहुत देखें, अब देखिए आइटम बॉय, आ गया अर्जुन कपूर नया गाना 'चुम्मे में च्यवनप्राश'

मुंबई, 15 मई:  बॉलीवुड में आपने कई आइटम सॉन्ग देखें होंग, जिसमें एक्ट्रेस जमकर डांस करती दिखती हैं लेकिन शायद ही आइटम सॉन्ग में आपने किसी आइटम बॉय को देखा होगा। जी हां, अर्जुन कपूर एक आइटम सॉन्ग लेकर आ रहे हैं। 

गाने के बोल हैं-  'चुम्मे में च्यवनप्राश'। ये गाना फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' का है। इस गाने में अर्जुन कपूर एक आइटम बॉय की भूमिका निभा रहे हैं। इस गाने में अर्जुन कपूर काफी झूमते हुए दिख रहे हैं। इस फिल्म बतौर लीड एक्टर हर्षवर्धन कपूर हैं। 'चुम्मे में च्यवप्राश' गाने में अर्जुन की परफॉर्मेंस आपको भी डांस करने पर मजबूर कर देगी। अर्जुन कपूर ने खुद इस गाने को ट्विटर पर शेयर किया। इस नए गाने को देखने के लिए लिंक भी दिया है। 


हालांकि, हर्षवर्धन कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बताया कि यह गाना बस प्रमोशन के लिए है, इसे फिल्म में इस्तेमाल नहीं किया जा रहा ह। बता दें कि हर्षवर्धन कपूर ने फिल्म 'मिर्ज्या' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई।  अब हर्षवर्धन भावेशजोशी में नजर आएंगे। यह फिल्म भ्रष्टाचार पर आधारित है। 


लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

Web Title: Arjun kapoor released item song of bhavesh joshi superhero

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे