शादी की खबरों के बीच अंबानी की पार्टी में अलग-अलग पहुंचे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, जानिए क्या है कारण?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 11, 2019 10:58 AM2019-03-11T10:58:41+5:302019-03-11T10:58:41+5:30

9 मार्च को हुई आकाश अंबानी और श्लोका मेहता का पहला रिसेप्शन रविवार 10 मार्च को हुआ है।

Arjun Kapoor and Malaika Arora amp up the the glam quotient at Shloka & Akash Ambani's reception | शादी की खबरों के बीच अंबानी की पार्टी में अलग-अलग पहुंचे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, जानिए क्या है कारण?

शादी की खबरों के बीच अंबानी की पार्टी में अलग-अलग पहुंचे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, जानिए क्या है कारण?

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के लव अफेयर की खबरें एक लंबे समय से छाई हुई हैं। कभी छुप-छुप कर घूमने वाला ये कपल अब खुल्लम खुल्ला एक दूसरे के साथ देखा जाता है। 

वहीं, कहा तो ये भी जा रहा है कि अप्रैल या फिर मई में ये दोनों शादी भी कर लेंगे। ऐसे में शादी की खबरों के बीच दोनों को अलग अलग देखा गया गया है। दरअसल 9 मार्च को हुई आकाश अंबानी और श्लोका मेहता का पहला रिसेप्शन रविवार 10 मार्च को हुआ है।

इस पार्टी में बॉलीवुड के बड़े से बड़े सितारे पहुंचें, जिसमें मलाइका और अर्जुन भी शामिल थे। लेकिन खास बात ये है कि आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के रिसेप्शन में अर्जुन कपूर भी पहुंच गए हैं। अर्जुन कपूर ने गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के बाद एंट्री ली थी।

शादी के कारण ली अलग एंट्री


ऐसे भले दोनों लंच और डिनर डेट पर घूमते हों लेकिन अब तक कभी भी दोनों को कहीं भी आधिकारिक रूप से साथ नहीं देखा गया है। अगर दोनों इस पार्टी में एक साथ आते तो फैंस को कहीं ये ना लग जाता कि ये दोनों वाकई अप्रैल या मई में शादी करने वाले हैं। हो सकता है कपल अभी शादी को सभी से सीक्रेट रखना चाहता हो इस कारण से ऐसा किया हो। 

दोनों का अलग जाना इस कारण से और चौंकाने वाला रहा क्योंकि रविवार के दिन में ही लंच डेट पर एक साथ देखा गया था। मलाइका रेड पैंट-सूट में वही अर्जुन ब्लैक टीशर्ट में मौजूद थे। अर्जुन और मलाइका के साथ अर्जुन के कजन मोहित मारवाह और उनकी पत्नी अंतरा मोतीवाला भी मौजूद थे। लेकिन पार्टी में अलग जाना दोनों का एक प्लान कहा जा सकता है।


रणबीर आलिया गए थे अलग

इससे पहले आकाश-श्लोका की शादी में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी अलग अलग पहुंचे थे। इस कपल की भी शादी की खबरें जोरों पर हैं। ऐसे में इनका अलग जाना भी फैंस के लिए चौंकाने वाला लगा।

Web Title: Arjun Kapoor and Malaika Arora amp up the the glam quotient at Shloka & Akash Ambani's reception

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे