अनुष्का ने विराट को कुछ इस अंदाज में शादी की पहली सालगिराह की दी बधाई, देखें दिल को छू जानें वाला वीडियो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 11, 2018 11:48 AM2018-12-11T11:48:32+5:302018-12-11T11:48:32+5:30

विराट-अनुष्का ने इटली के शहर फ्लोरेंस के बोर्गो फिनोशिटो रिज़ॉर्ट में गुपचुप शादी की थी। ऐसे में अब बहुत ही खूबसूरत तरीके से अनुष्का ने पति विराट को इस खास दिन के लिए विश किया है।

anushka sharma wish to virat kohli first wedding anniversary | अनुष्का ने विराट को कुछ इस अंदाज में शादी की पहली सालगिराह की दी बधाई, देखें दिल को छू जानें वाला वीडियो

फाइल फोटो

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की शादी को आज एक साल हो गया है। दोनों ने 11 द‍िसंबर 2017 को पारंपर‍िक अंदाज में इटली में सात फेरे ल‍िए थे। विराट-अनुष्का ने इटली के शहर फ्लोरेंस के बोर्गो फिनोशिटो  रिज़ॉर्ट में गुपचुप शादी की थी। ऐसे में अब बहुत ही खूबसूरत तरीके से अनुष्का ने पति विराट को इस खास दिन के लिए विश किया है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर आज एक वीडियो पोस्ट करते हुए विराट के नाम एक मैसेज लिखते हुए आज उन्हें शादी की सालगिराह की शुभकामनाएं दी हैं। अनुष्का ने लिखा है कि यह स्वर्ग है, जब आप समय बीतने के बारे में नहीं समझते हैं...यह स्वर्ग है, जब आप एक अच्छे आदमी से शादी करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि ये पूरा दोनों की शादी का है। इसमें दोनों की शादी-फेरों से लेकर मांग भरने तक के अहम पलों को कैद किया गया है। ये वीडियो फैंस को मोहित करने वाला है। इसकी शुरुआत अनुष्का की दु्ल्हन वाली एंट्री से होती है। इसके बाद विराट दिखाई देते हैं जो अपनी पत्नी अनुष्का की तारीफ करते नजर आते हैं। फिर शादी के रिचुअल्स को बहुत की खूबसूरती से दिखाया गया है। 

खास बात ये है कि इस वीडियो के बैकग्राउंड में एक पंजाबी फोक सांग भी बज रहा है जो इस वीडियो को और भी खूबसूरत बना रहा है। अनुष्का का विराट को विश करने का ये अंदाज फैंस को भा गया है।  वीडियो थोड़ी ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसको फैंस तेजी से पसंद कर रहे हैं।

दोनों की लव स्टोरी

क्रिकेट के किंग विराट कोहली और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक अनुष्का शर्मा  11 दिसम्बर को अपनी  शादी की पहली सालगिरह मना रहे है। दोनों  पिछले साल इटली के टस्कनी में शादी के बंधन में बंधे थे। अपनी फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी मनाने के लिए विराट-अनुष्का ने खास प्लानिंग की है। इस दिन दोनों रोमांटिक वेकेशन पर रहेंगे। खबरों के मुताबिक दोनों ऑस्ट्रेलिया में शादी की पहली सालगिरह मनाएंगे। अपनी शादी की पहली सालगिरह पर विराट-अनुष्का एकांत में रहना चाहते हैं। इस मौके पर बता दें कि शादी से पहले दोनों का रिश्ता टूटते-टूटते बचा था। आइए हम आपको इससे जुड़ी किस्सा बताते हैं

ऐडशूट के दौरान हुई दोनों की मुलाकात

विराट और अनुष्का की मुलाक़ात 2013 में एक ऐडशूट के दौरान हुई थी। उस वक़्त विराट कामयाबी की सीढ़ी चढ़ रहे थे तो वही अनुष्का ने बॉलीवुड में अलग ही पहचान बना ली थी। इस शूट के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और दोनों के रिश्ते की चर्चा हर गली में होने लगी। इस खबर पर मुहर तब लगी जब जनवरी 2014 में साउथ अफ्रीका दौरे से वापस लौटने के बाद विराट सीधे मुंबई एयरपोर्ट से अनुष्का के घर रहने चले गए थे।

उसके बाद दोनों को कई जगह साथ साथ देखा गया। उसी साल अनुष्का विराट से मिलने न्यूज़ीलैंड पहुंची जहां टीम इंडिया सीरीज़ खेल रही थी। इतना ही नहीं  फिल्म PK की शूटिंग के दौरान विराट, अनुष्का का 26वां जन्मदिन मनाने उदयपुर पहुंचे। बस, फिर हर तरफ दोनों के इश्क के चर्चे होने लगे। एक मैच के दौरान शतक पूरा करने के बाद विराट ने अनुष्का को सबके सामने बैट से फ्लाइंग किस दी थी और इसका वीडियो बहुत वायरल हुई थी। इसके बाद दोनों पर मीडिया की नज़रें बनी रही। उस वक़्त विराट और अनुष्का सबसे ज्यादा चर्चित कपल्स में से एक थे।

2015 में अनुष्का की फिल्म एनएच 10 को लेकर विराट ने ट्वीट किया था और इसके बाद  इनका रिश्ता सुर्खियों में आ गया था। जून 2015 में टीम इंडिया एक मैच बुरी तरह से हारा था और उस मैच में विराट को चीयर करने अनुष्का भी पहुंची थी। इस पर फैंस ने हार का दोषी अनुष्का को बताकर उन्हें जमकर कोसा। लेकिन विराट ने आगे बढ़कर अनुष्का को पूरी तरह से सपोर्ट किया।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2016 की शुरुआत में इन दोनों के रिश्ते में खटास भी आई थी। वजह कुछ तस्वीरें थीं जो अनुष्का शर्मा ने एक मैगज़ीन के लिए खिंचवाई। दोनों के ब्रेकअप को लेकर काफी चर्चा रही। लेकिन  कुछ महीनों  के बाद दोनों को फिल्म सुल्तान की सक्सेस पार्टी के दौरान  साथ देखा में गया था। फिर  दोनों ने युवराज और हेजल की शादी साथ में अटेंड की थी और एक दूसरे के साथ जमकर डांस भी किया था। न्यूयॉर्क में एक साथ छुट्टियां मनाते हुए भी इन दोनों की तस्वीरों ने खूब सुर्खिया बटोरीं थी और फिर 11 दिसम्बर 2017 को दोनों हमेशा के लिए एक हो गए।

Web Title: anushka sharma wish to virat kohli first wedding anniversary

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे