जरीन खान के सपोर्ट में उतरीं अनुष्का शर्मा, ट्रोलर्स को दिया मुंह तोड़ जवाब
By मेघना वर्मा | Published: September 1, 2019 03:28 PM2019-09-01T15:28:23+5:302019-09-01T15:28:23+5:30
जरीन खान ने अपना 50 किलो वजन कम किया है। ऐसे में उनके पेट पर स्ट्रेच मार्क आ गए हैं। इसे ही देखकर लोग लगातार उनपर कमेंट कर रहे हैं।
जरीन खान बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी एक तस्वीर को लेकर लगातार उन्हें लोग ट्रोल कर रहे हैं। हलांकि वीर फेम एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को जवाब दे दिया है। अब इस मामले में ब्यूटिफुल अनुष्का शर्मा भी आ गई हैं और उन्होंने जरीन का साथ देते हुए ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब दिया है।
दरसल मामला है जरीन खान की एक तस्वीर का। राजस्थान के पिछोला लेक के पास खड़ी जरीन खान ने अपनी एक फोटो शेयर की है। जिसमें उनके पेट के स्ट्रेच मार्क दिख रहे हैं। इस फोटो को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर लोग जरीन को ट्रोल कर रहे हैं।
अनुष्का शर्मा इस मामले में जरीन खान के सपोर्ट में उतरीं हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी में एक पोस्ट शेयर की है। अनुष्का ने इसे शेयर करते हुए लिखा, 'जरीन, आप सुंदह, बहादुर और मजबूत इंसान हैं। आप अपने आप में ही बिल्कुल परफेक्ट हैं।' इस पोस्ट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अपने इस पोस्ट से अनुष्का शर्मा ने ट्रोलर्स का मुंह बंद कर दिया है।
बता दें जरीन खान ने अपना 50 किलो वजन कम किया है। ऐसे में उनके पेट पर स्ट्रेच मार्क आ गए हैं। इसे ही देखकर लोग लगातार उनपर कमेंट कर रहे हैं। उनकी इस तस्वीर पर ट्रोलर्स के आलवा उनके फैंस ने भी कमेंट किये हैं। बता दें बॉलीवुड में जरीन खान ने वीर फिल्म से डेब्यू किया था।