लाइव न्यूज़ :

B'day Special: बेहद फिल्मी है अनुष्का-विराट की अनोखी प्रेम कहानी, कभी ब्रेकअप तो कभी इजहारे-मोहब्बत से सजी है लव स्टोरी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 1, 2020 09:52 IST

अनुष्का-विराट की प्रेम कहानी साल 2013 में शुरू हुई, जब सफलता की सीढ़ी चढ़ रहे विराट कोहली और बॉलीवुड में हिट पर हिट फिल्में दे रही अनुष्का को एक कंपनी ने अपनी ऐडशूट में कास्ट किया

Open in App
ठळक मुद्देफिल्मी सितारों और क्रिकेटर्स का नाता सालों पुराना आज अनुष्का अपना जन्मदिन मना रही हैं, ऐसे में आज उनकी प्रेम कहानी की बात भी होना भी जायज है।

फिल्मी सितारों और क्रिकेटर्स का नाता सालों पुराना है। ना जाने कितने सितारों ने क्रिकटर्स का दामन था, लेकिन अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की प्रेम कहानी सबसे अनोखी है। आज हर किसी के जुबांन पर इन दोनों के ही इश्के के चर्चे हैं। दोनों ने 2017 के 12 दिसंबर को अपने प्यार के रिश्ते को शादी के बंधन से बांधा था। आज अनुष्का अपना जन्मदिन मना रही हैं, ऐसे में आज उनकी प्रेम कहानी की बात भी होना भी जायज है। 

2013 में शुरू हई यह प्रेम कहानी

अनुष्का-विराट की प्रेम कहानी साल 2013 में शुरू हुई, जब सफलता की सीढ़ी चढ़ रहे विराट कोहली और बॉलीवुड में हिट पर हिट फिल्में दे रही अनुष्का को एक कंपनी ने अपनी ऐडशूट में कास्ट किया। कहते हैं दोनों की दोस्ती यहीं से शुरू हुई थी। इस ऐडशूट के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे बात जान पहचान से आगे बढ़ गई और फिर दोनों के इश्क के चर्चे होने लगे। इन तमाम तरह अटकलों पर मुहर तब लगी जब जनवरी 2014 में दक्षिण अफ़्रीका दौरे से वापस लौटने के बाद विराट सीधे मुंबई एयरपोर्ट से अनुष्का के घर रहने चले गए। फिर क्या था फैंस को बिना बोले इनके इश्क का पता लग गया।

विराट ने बीच मैदान किया इश्क जाहिर

 

2014 के उस दौरे के बाद दोनों फिर एक साथ कई जगह नज़र आने लगे। फरवरी में अनुष्का विराट से मिलने न्यूज़ीलैंड पहुंची जहां टीम इंडिया सीरीज़ खेल रही थीय़ विराट ने भी अपनी तरफ से संजीदगी दिखाई और फिल्म पीके  की शूटिंग के दौरान अनुष्का का 26वां जन्मदिन मनाने वह उदयपुर पहुंचे थे। ये बात भी दोनों किसी से छुपा नहीं पाए थे। 2014 के अंत में मैच के दौरान शतक पूरा करने के बाद विराट ने अनुष्का की तरफ प्यार का इशारा किया तो हर किसी ने दिल थाम लिया और रिश्ते को लेकर प्रेस कांफ्रेंस में सवाल पूछे जाने लगे और विराट ने जवाब हां में दे ही दिया।

आईं ब्रेकअप की खबरें

साल 2016 में दोनों के अलग होने की खबरों ने भी जमकर सुर्खियां बटोरीं। उस समय दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। जिसेक बाद दोनों के अलग होने की बात जाने लगी थी। यहां तक कि दोनों एक दूसरे को लेकर पूछे जाने वाले सवालों से भी दूर नजर आने लगे। ब्रेकअप की इन खबरों के बीच दोनों 'सुल्तान' की सक्सेस पार्टी में शामिल हुए. यह पार्टी सलमान ने रखी थी। कहते हैं इसके बाद लोगों को लगा कि मतभेद खत्म हो चुके हैं। लेकिन एक दिन फिर से विराट ने अनुष्का के साथ की फोटो डाल के  हर किसी का मुंह बंद कर दिया।

विराट ने लगाई क्लास

 

कहते हैं दोनों के अलग होने काअसर विराट के प्रदर्शन पर पड़ रहा है, और  वह अच्छी पारियां नहीं खेल पा रहे थे। जब भी वह कोई खराब पारी खेलकर लौटते तो ट्रोल आर्मी सोशल मीडिया पर अनुष्का को खलनायक बनाने में जुट जाती। इस सबके लिए अनुष्का को ट्रोल किया जाने लगाय़ ऐसे में एक दिन इंस्टाग्राम पर विराट ने शेम शीर्षक के साथ ऐसा करने वालों को जमकर लताड़ा था। इसके बार फिर से दिखा दोनों के बीच का प्यार

2017 में प्यार को दिया नाम

2017 दिसंबर में अनुष्का ने क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी की। दोनों के बीच रोमांस और नजदीकियों की चर्चा आये दिन खबरों में सुनने को मिलती रहीं थीं। इन दोनों के बीच प्यार की सबसे बड़ी ब्रेकिंग जानकारी तक मिली जब टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर थी और अनुष्का विराट से मिलने कीवी देश पहुंच गईं, दोनों एक साथ घूमते नजर आए थे। फिलहाल दोनों पति-पत्नी के रूप में एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

टॅग्स :अनुष्का शर्माविराट कोहलीबर्थडे स्पेशलबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई