लाइव न्यूज़ :

अनुराग कश्यप के b'day पर ट्विटर यूजर्स ने ट्रेंड किया 'हैप्पी बर्थडे चरसी अनुराग', फिल्ममेकर ने दिया ये मजेदार जवाब

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 10, 2020 11:51 IST

अनुराग ने भी इसका जवाब प्यार और कटाक्ष के साथ दिया है। वैसे ये कोई नई बात नहीं जब ट्रोल्स ने अनुराग को अपना निशाना बनाया है

Open in App
ठळक मुद्देअनुराग कश्यप सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैंआज अनुराग को 48वां जन्मदिन है

 बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप अपनी अलग तरह की फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। अनुराग कश्यप का आज जन्मदिन है। डायरेक्टर आज पूरे 48 साल के हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्में अनुराग ने मुंबई में अपना बड़ा नाम हासिल किया। अनुराग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखते हैं।

 अनुराग अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होते रहते हैं। इसी बीच अनुराग जन्मदिन के मौके पर भी ट्रोलर्स ने उनका पीछे नहीं छोड़ा और ट्विटर पर 'हैप्पी बर्थडे चरसी अनुराग' (#HappyBirthdayCharsiAnurag) लिखकर उन्हें ट्रेंड कराया।

 अनुराग कश्यप यूजर्स को कटाक्ष भरे अंदाज में जवाब दिया है। अनुराग ने ट्विटर पर लिखा, "उफ इतना चरसी प्यार....काश की होश मैं भी इतना ही प्यार मिले आप सबसे. आपके 'हैप्पी बर्थडे चरसी अनुराग' के लिए आपका धन्यवाद।

सोशल मीडिया पर ऐसे कई ट्वीट्स देखने को मिले हैं जहां लोगों ने इस हैशटैग के साथ ट्वीट करके अनुराग के जन्मदिन पर भी उन्हें ट्रोल (Troll) करने की कोशिश की है। ट्विटर यूजर्स ने कई सारे अलग अलग ट्वीट्स करके अनुराग को ट्रोल करने की कोशिश की है। लेकिन खास बात ये है कि अनुराग ने भी इसका जवाब प्यार और कटाक्ष के साथ दिया है। वैसे ये कोई नई बात नहीं जब ट्रोल्स ने अनुराग को अपना निशाना बनाया है लेकिन हैरानी की बात ये है कि उनके जन्मदिन के मौके पर भी इस नकारात्मकता का सामना करना पड़ा है।

टॅग्स :अनुराग कश्यपबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस