लाइव न्यूज़ :

कन्हैया कुमार पर राजद्रोह का केस हुआ दर्ज तो अनुराग कश्यप ने केजरीवाल पर कसा तंज, कहा- कितने में बिके?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 29, 2020 12:25 IST

कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) पर राजद्रोह के मामले को लेकर बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर तंज कसा है

Open in App
ठळक मुद्देअनुराग काफी समय से सोशल मीडिया से गायब हो गए थे। अनुराग कश्यप ने अरविंद केजरीनवाल पर ट्वीट करके निशाना साधा है

दिल्ली सरकार ने हाल ही में एक बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली सरकार ने राजद्रोह के 4 साल पुराने एक मामले में जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार  (Kanhaiya Kumar) और 9 अन्य लोगों पर मुकदमा चलाने के लिए दिल्ली पुलिस को मंजूरी दे दी है। अब इसके बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिएक्शन आ रहे हैं। बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया पेश की है। 

अनुराग काफी समय से सोशल मीडिया से गायब हो गए थे। लेकिन देश हालातों का हवाला देते हुए एक बार फिर से उन्होंने ट्विटर पर वापसी की है। इस वापसी के साथ ही वह अपने पुराने तेवर में लौट आए हैं। अनुराग सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं, वह आए दिन अपना पक्ष राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर रखते रहते हैं।

बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने कन्हैया कुमार पर राजद्रोह के मुकदमे को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर जमकर निशाना साधा है। सोशल मीडिया पर अकसर अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में रहने वाले अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap ) ने अपने ट्विटर हैंडल से केजरीवाल पर तंज कसा है।

अनुराग ने लिखा है कि महाशय अरविंद केजरीवाल जी, आपको क्या कहेंस्पाइनलेस तो प्रशंसा है, आप तो हैं ही नहीं, कितने में बिके?। अनुराग ने ये ट्वीट कन्हैया कुमार के ट्वीट का जवाब देते हुए दी है। कन्हैया ने खुद के साथ हुई कार्यवाही पर ट्वीट किया था।  कन्हैया कुमार ने लिखा था कि दिल्ली सरकार को सेडिशन केस की परमिशन देने के लिए धन्यवाद। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) और सरकारी वकीलों से आग्रह है कि इस केस को अब गंभीरता से लिया जाए, फॉस्ट ट्रैक कोर्ट में स्पीडी ट्रायल हो और TV वाली 'आपकी अदालत' की जगह कानून की अदालत में न्याय सुनिश्चित किया जाए। सत्यमेव जयते। अनुराग कश्यप के इस ट्वीट पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और खूब रिएक्ट भी कर रहे हैं।

टॅग्स :कन्हैया कुमारअरविन्द केजरीवालअनुराग कश्यप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?