लाइव न्यूज़ :

JNU मामले पर अनुराग कश्यप ने शेयर की विवादित फोटो, पीएम मोदी और अमित शाह को माना घटना का जिम्मेदार!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 6, 2020 10:26 IST

जेएनयू हिंसा पर अनुराग कश्यप ने भी अपनी प्रतिक्रिया पेश की है। अनुराग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर भी खुलकर अपनी राय व्यक्त करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअनुराग कश्यप ने ट्वीट करके पीएम मोदी और अमित शाह पर निशाना साधा हैअनुराग का जेएनयू में हुई हिंसा पर गुस्सा फूटा है

जवाहर लाल नेहरू यूनीवर्सिटी में बीती रात जमकर बवाल हुआ है। चेहरे पर नकाब बांधे कुछ लोगों ने जेनएयू कैंपस के अंदर घुसकर छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया है। इस हमले में छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष भी बुरी तरह से घायल हो गई हैं। इस पर बॉलीवुड सितारों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।

जेएनयू हिंसा पर अनुराग कश्यप ने भी अपनी प्रतिक्रिया पेश की है। अनुराग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर भी खुलकर अपनी राय व्यक्त करते हैं।

जेएनयू में हुए हमले पर अनुराग ने बहुत ही अलग तरीके से अपना विरोध जताया है। अनुराग ने अपनी ट्विटर पर प्रोफाइल फोटो बदल दी है। अब जो फोटो बदली है उससे उन्होंने जेएनयू में हुए हमले के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है।

अनुराग ने जो फोटो चेंट की है उसमें पीएम मोदी और अमित शाह का कार्टून नकाब बांधे नजर आ रहा है। इसके साथ ही दोनों के हाथ में लाठी नजर आ रही है। इससे साफ है कि उन्होंने जेएनयू में हुए हमले के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार माना है।

इसके अलावा अनुराग ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया। अनुराग ने लिखा है अब बारी भाजपा की है निंदा करने की । वो बोलेंगे कि ये जिन्होंने किया गलत था , लेकिन सच यह है की जो हुआ भाजपा और ABVP ने किया और @narendramodi और @AmitShah की निगरानी और छत्रछाया में किया । @DelhiPolice के साथ मिल के किया । यही एकमात्र सच है ।

जानें पूरा मामला

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी एक बार फिर से सुर्खियों में है। यहां एक बार फिर से बवाल हुआ है।चेहरे पर नकाब बांधे कुछ लोगों ने जेनएयू कैंपस के अंदर घुसकर छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया है। अचानक हुए इस हमले में छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष बुरी तरह से घायल हो गई हैं।

घटना को देखने वालों का मानना है कि शाम करीब 6.30 बजे लगभग 50 नकाब बांधे गुंडे जेएनयू कैंप, में घुस आए और छात्रों पर हमला करना शुरू कर दिया। इन लोगों ने कैंपस में मौजूद कारों को तोड़ा और हॉस्टल में तोड़फोड़ की है। अब इस पर सभी एक जुट होते नजर आ रहे हैं।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)अनुराग कश्यप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस