राहुल गांधी और ममता के इस्तीफे पर अनुराग कश्यप ने ली चुटकी, कहा- 'ऐसे समय में हम बुद्धू...'

By मेघना वर्मा | Published: May 26, 2019 04:19 PM2019-05-26T16:19:48+5:302019-05-26T16:19:48+5:30

अनुराग कश्यप के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की फिल्म सांड़ की आंख में बिजी हैं। वहीं नेटफ्लिक पर आने वाली फेमस वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स 2 में भी बिजी हैं।

anurag kashyap reacts on rahul gandhi and mamata banerjees resignation | राहुल गांधी और ममता के इस्तीफे पर अनुराग कश्यप ने ली चुटकी, कहा- 'ऐसे समय में हम बुद्धू...'

राहुल गांधी और ममता के इस्तीफे पर अनुराग कश्यप ने ली चुटकी, कहा- 'ऐसे समय में हम बुद्धू...'

अनुराग कश्यप अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। राजनीतिक मुद्दा हो या सामाजिक अनुराग हमेशा अपनी बात रखने से कभी नहीं चूकते। रिसेंटली ममता बनर्जी और राहुल गांधी के इस्तीफे की बात पर भी अनुरान ने अपना रिएक्शन दिया है। कुछ दिन पहले खबर आ रही थी कि राहुल गांधी और ममता बनर्जी दोनों ने ही त्यागपत्र देना चाहते हैं मगर पार्टी ऐसा नहीं चाहती। इसी बात पर अनुराग ने दोनों नेताओं की चुटकी ली है। 

अनुराग ने ट्वीट करके लिखा, 'ममता दीदी त्यागपत्र देना चाहती थीं लेकिन उनकी पार्टी ने उनके त्यागपत्र को नामंजूर कर दिया। राहुल गांधी त्यागपत्र देना चाहते थे लेकिन उनकी पार्टी ने भी त्यागपत्र नामंजूर कर दिया। ऐसे समय में हम बुद्धू बनना चाहते थे लेकिन हमारी बुद्धि ने ऐसा करने से नामंजूर कर दिया। मैं इस ट्वीट को नहीं करना चाहता था लेकिन ट्विटर ने मेरे इरादों को नामंजूर कर दिया।'

लोकसभा चुनाव में ममता बनर्जी को बंगाल में मिली करारी हार के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष को देश भर में हार का मुंह देखना पड़ा है। इसके बाद दोनों ही पार्टियों ने इस पर मंथन किया। दोनों ने अपने-अपने त्याग पत्र का प्रस्ताव भी दे डाला है मगर पार्टी ने इसे नामंजूर कर दिया है। 



 

अनुराग कश्यप के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की फिल्म सांड़ की आंख में बिजी हैं। वहीं नेटफ्लिक पर आने वाली फेमस वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स 2 में भी बिजी हैं। इस बार के सेक्रेड गेम्स में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ सैफ अली खान, रणवीर शौरी, कलकी कोचीन और पंकज त्रिपाठी भी दिखाई देंगे।   

Web Title: anurag kashyap reacts on rahul gandhi and mamata banerjees resignation

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे