लाइव न्यूज़ :

ऋचा चड्ढा के विवादित ट्वीट पर अनुपम खेर ने दी कड़ी प्रतिक्रिया, लताड़ लगाते हुए कहा- इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है

By रुस्तम राणा | Updated: November 25, 2022 17:51 IST

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने ऋचा चड्ढा को लताड़ लगाई है। अभिनेता ने उनके ट्वीट पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देखेर ने कहा- सेना के सम्मान को दांव पर लगाना कायर और छोटे लोगों का काम हैअभिनेता ने कहा- इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता हैअक्षय कुमार ने भी ऋचा चड्ढा के विवादित को बताया था दुखद

मुंबई: सेना के बयान पर विवादित ट्वीट करने को लेकर फिल्म अभिनेत्री ऋचा चड्ढा निशाने पर हैं। सियासी नेताओं से लेकर फिल्म जगत के कलाकार भी उनकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें विवादित ट्वीट के लिए कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच शुक्रवार को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अभिनेत्री को लताड़ लगाई है। अभिनेता ने उनके ट्वीट पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है।

ट्विटर पर ऋचा चड्डा के ट्वीट को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने लिखा, "देश की बुराई करके कुछ लोगों के बीच लोकप्रिय होने की कोशिश करना कायर और छोटे लोगों का काम है और सेना के सम्मान को दांव पर लगाना…. इससे ज़्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है।"

खेर से पहले शुक्रवार को अक्षय कुमार ने भी ऋचा चड्ढा के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। अक्षय कुमार ने अभिनेत्री के ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा था, "यह देखकर दुख होता है। हमें कभी भी अपने सशस्त्र बलों के प्रति कृतघ्न नहीं होना चाहिए। वो हैं तो आज हम हैं।" 

अभिनेत्री ने अपने ट्वीट में 'फुकरे' फिल्म की अभिनेत्री ने गलवान घाटी में 2020 में हुए संघर्ष का जिक्र करने वाले विवादित ट्वीट को लेकर माफी मांग ली है। साथ ही वह अपना विवादित ट्वीट भी हटा चुकी हैं। 

ट्वीट में फिल्म अभिनेत्री ने सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के बयान पर जवाब दिया था। सैन्य अधिकारी ने अपने बयान में कहा था कि भारतीय सेना पीओके पर पुन: नियंत्रण के लिए सरकार के आदेश का इंतजार कर रही है। इस पर प्रतिक्रिया में रिचा ने लिखा, गलवान हाय कह रहा है।

टॅग्स :अनुपम खेरऋचा चड्ढाभारतीय सेनाअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?