ऋचा चड्ढा के विवादित ट्वीट पर अनुपम खेर ने दी कड़ी प्रतिक्रिया, लताड़ लगाते हुए कहा- इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है
By रुस्तम राणा | Published: November 25, 2022 05:46 PM2022-11-25T17:46:45+5:302022-11-25T17:51:17+5:30
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने ऋचा चड्ढा को लताड़ लगाई है। अभिनेता ने उनके ट्वीट पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है।

ऋचा चड्ढा के विवादित ट्वीट पर अनुपम खेर ने दी कड़ी प्रतिक्रिया, लताड़ लगाते हुए कहा- इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है
मुंबई: सेना के बयान पर विवादित ट्वीट करने को लेकर फिल्म अभिनेत्री ऋचा चड्ढा निशाने पर हैं। सियासी नेताओं से लेकर फिल्म जगत के कलाकार भी उनकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें विवादित ट्वीट के लिए कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच शुक्रवार को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अभिनेत्री को लताड़ लगाई है। अभिनेता ने उनके ट्वीट पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है।
ट्विटर पर ऋचा चड्डा के ट्वीट को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने लिखा, "देश की बुराई करके कुछ लोगों के बीच लोकप्रिय होने की कोशिश करना कायर और छोटे लोगों का काम है और सेना के सम्मान को दांव पर लगाना…. इससे ज़्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है।"
देश की बुराई करके कुछ लोगों के बीच लोकप्रिय होने की कोशिश करना कायर और छोटे लोगों का काम है।और सेना के सम्मान को दांव पर लगाना…. इससे ज़्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है। pic.twitter.com/ZXx3XCMARp
— Anupam Kher (@AnupamPKher) November 25, 2022
खेर से पहले शुक्रवार को अक्षय कुमार ने भी ऋचा चड्ढा के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। अक्षय कुमार ने अभिनेत्री के ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा था, "यह देखकर दुख होता है। हमें कभी भी अपने सशस्त्र बलों के प्रति कृतघ्न नहीं होना चाहिए। वो हैं तो आज हम हैं।"
अभिनेत्री ने अपने ट्वीट में 'फुकरे' फिल्म की अभिनेत्री ने गलवान घाटी में 2020 में हुए संघर्ष का जिक्र करने वाले विवादित ट्वीट को लेकर माफी मांग ली है। साथ ही वह अपना विवादित ट्वीट भी हटा चुकी हैं।
ट्वीट में फिल्म अभिनेत्री ने सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के बयान पर जवाब दिया था। सैन्य अधिकारी ने अपने बयान में कहा था कि भारतीय सेना पीओके पर पुन: नियंत्रण के लिए सरकार के आदेश का इंतजार कर रही है। इस पर प्रतिक्रिया में रिचा ने लिखा, गलवान हाय कह रहा है।