लाइव न्यूज़ :

JNU हिंसा पर अनुपम खेर को आया गुस्सा, वीडियो शेयर करके छात्रों का समर्थन करने वालों को लताड़ा, देखें वीडियो

By ज्ञानेश चौहान | Updated: January 11, 2020 20:05 IST

अनुपम खेर ने अपना वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "जब देश के कुछ लोग देश की अखंडता को भंग करने की कोशिश करें तो हमारा फ़र्ज़ है हम ऐसा ना होने दें।"

Open in App

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे भारतीयो से अपील कर रहे हैं कि आप ऐसे लोगों को न जीतने दें, जो लोकतांत्रिक तौर पर चुनी सरकार की विश्वसनीयता को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।

अनुपम खेर ने अपना वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "जब देश के कुछ लोग देश की अखंडता को भंग करने की कोशिश करें तो हमारा फ़र्ज़ है हम ऐसा ना होने दें। ये वो लोग है जो सबसे ज़्यादा intolerant है। हमें संयम और दृढ़ता से ऐसे लोगों को बताना है कि भारत हमारा देश है, हमारा अस्तित्व है हमारी ताक़त है।हम इसे बिखरने नहीं देंगे। जय हिंद!!"

अनुपम खेर वीडियो की शुरुआत में यह कहते हैं कि "कुछ खास तरह के लोग हैं जो पिछले छह वर्षों से लोकतांत्रिक तौर से चुनी गई सरकार को अस्थिर करने के लिए काम कर रहे हैं, जो बहुमत से भी सत्ता में वापिस आई है और इसकी विश्वसनीयता को खत्म करने का काम कर रहे है।"

वे आगे कहते हैं कि बहुत योजनाबद्ध तरीके से इन चुनिंदा लोगों ने कई शातिर अभियान चलाए हैं, जैसे कि असहिष्णुता, अवार्ड वापसी, राफेल घोटाला, 'चौकीदार चोर है' और बहुत कुछ। अनुपम खेर ने इस वीडियो में यह दावा किया कि विरोध करने वाले इन लोगों ने सरकार, देश और करोड़ों भारतीयों की उपलब्धियों को नीचा दिखाया है।

जिस वीडियो को अनुपम खेर ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर शेयर किया है वह 2.20 मिनट का है जिसमें वे यह कह रहे हैं कि, "जो कुछ भी किया गया है, या हासिल किया गया, उसका मजाक उड़ाया जा रहा है। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान, सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट, ट्रिपल तालक या फिर धारा 370 को लेकर गलत बयानबाजी की है।"

अनुपम ने दावा किया है कि "इन प्रयासों के सफल नहीं होने के बाद अब वे देश तोड़ने के लिए छात्र विरोध प्रदर्शन का उपयोग करने की कोशिश कर रहे हैं। वे कहते हैं, 'ये लोग छात्रों के पीछे छिपे हैं और उनका उपयोग करके देश को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।"

टॅग्स :अनुपम खेरजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस