लाइव न्यूज़ :

शादी की खबरों पर अंकिता लोखंड़े ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 16, 2019 16:46 IST

किता का कहना है कि फिलहाल उनका शादी का कोई इरादा नहीं है. उन्होंने कहा, ''अगर मैं शादी करती हूं तो आपको जरूर बताऊंगी.

Open in App

कंगना रणावत की कुछ ही दिनों बाद रिलीज होने जा रही फिल्म 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' में झलकारी बाई की दमदार भूमिका निभा रहीं अंकिता लोखंडे ने बिजनेसमैन विक्की जैन से शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है. पिछले कई दिनों से खबरें आ रही थीं कि सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप होने के बाद से अंकिता बिजनेसमैन जैन को डेट कर रही हैं और दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे.

इस पर अंकिता का कहना है कि फिलहाल उनका शादी का कोई इरादा नहीं है. उन्होंने कहा, ''अगर मैं शादी करती हूं तो आपको जरूर बताऊंगी. बताऊंगी ही नहीं बल्कि शादी में भी बुलाऊंगी. मैं अब इस बारे में कुछ नहीं कहूंगी.

अभी मेरा शादी करने का कोई प्लान नहीं है. मैं अभी सिर्फ अपने काम कर ध्यान देना चाहती हूं.'' अंकिता फिल्म 'मणिकर्णिका' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. इस फिल्म में कंगना रणावत झांसी की रानी के किरदार में नजर आएंगी.

अंकिता झलकारी बाई के रोल में हैं, जो रानी की सेना की एक दमदार योद्धा रही हैं. बाद में वह रानी की दोस्त और सलाहकार भी बन जाती हैं. झलकारी बाई की बहादुरी के कई किस्से हैं, जो फिल्म में दिखाए जाएंगे.

टॅग्स :अंकिता लोखण्डे
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSavarkar Trailer: फिल्म 'सावरकर' के ट्रेलर में रणदीप हुड्डा का ट्रांसफॉर्म देख फैंस हैरान, 26 किलो घटाया वजन, शानदार एक्टिंग से भरपूर है फिल्म का ट्रेलर

बॉलीवुड चुस्कीBollywood: अंकिता का रो-रोकर बुरा हाल, बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत की आई याद

टीवी तड़काअंकिता लोखंडे से तलाक लेने की खबरों पर विक्की जैन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "चाहे कुछ भी हो..."

टीवी तड़काBigg Boss 17 फिनाले में हार के बाद पार्टी करती दिखीं अंकिता लोखंडे, पति विक्की संग मैचिंग ड्रेस में ढाया कहर

टीवी तड़काBigg Boss 17: "शो में वो काफी नेगेटिव दिखीं", जानिए अभिषेक कुमार ने किस कंटेस्टेंट को लेकर ऐसा कहा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस