लाइव न्यूज़ :

अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में पहली बार बेटे हर्षवर्धन के साथ नजर आएंगे अनिल कपूर, फिल्म की शूटिंग शुरू

By भाषा | Updated: February 16, 2020 17:40 IST

पिता-पुत्र पहली बार किसी फिल्म में एक साथ काम रहे हैं। अनिल कपूर ने हर्षवर्धन और बिंद्रा के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “शुरूआत हो रही है”।

Open in App
ठळक मुद्देयह फिल्म बिंद्रा की आत्मकथा “ए शॉट ऐट हिस्ट्री: माई ऑब्सेसिव जर्नी टू ओलंपिक गोल्ड ऐंड बियोंड” पर आधारित है।

अभिनेता हर्षवर्धन कपूर ने ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा की बायोपिक की शूटिंग शुरू कर दी है। दिग्गज अभिनेता एवं हर्षवर्धन के पिता अनिल कपूर ने रविवार को ट्वीट कर यह घोषणा की। इस फिल्म में हर्षवर्धन एक निशानेबाज की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म लगभग तीन साल की देरी के बाद शुरू हुई है। अनिल कपूर फिल्म में बिंद्रा के पिता की भूमिका निभाएंगे।

पिता-पुत्र पहली बार किसी फिल्म में एक साथ काम रहे हैं। अनिल कपूर ने हर्षवर्धन और बिंद्रा के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “शुरूआत हो रही है”। यह फिल्म बिंद्रा की आत्मकथा “ए शॉट ऐट हिस्ट्री: माई ऑब्सेसिव जर्नी टू ओलंपिक गोल्ड ऐंड बियोंड” पर आधारित है।

हर्षवर्धन ने सितंबर 2017 में इंस्ट्ग्राम पर इस बायोपिक का हिस्सा होने की घोषणा की थी। उन्होंने बिंद्रा के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “ शुरूआत बहुत खास होती है। खासतौर पर तब, जब आपको कोई ऐसा किरदार निभाने को मिले जिसने देश को दुनिया भर में गौरव दिलाया हो। मुझे खुशी है कि मुझे अभिनव बिंद्रा का किरदार निभाने का मौका मिला है। मैं पूरी कोशिश करूंगा कि इस भूमिका के साथ न्याय कर पाऊं।” 

टॅग्स :अनिल कपूरअभिनव बिंद्राबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!