लाइव न्यूज़ :

Angrezi Medium Box Office Collection Day 4: इरफान की फिल्म पर पड़ा कोरोना वायरस का असर, अब तक कमाए महज इतने करोड़

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 17, 2020 08:50 IST

Angrezi Medium Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' (Angrezi Medium) ने चौथे दिन किया इतना कलेक्शन...इरफान खान (Irrfan Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' (Angrezi Medium) 13 मार्च को रिलीज हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देइरफान खान (Irrfan Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' (Angrezi Medium) 13 मार्च को रिलीज हुई थी।कोरोना वायरस के चलते दिल्ली और केरल के सिनेमाघर 31 मार्च तक बंद हैं

Angrezi Medium Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' (Angrezi Medium) बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। फिल्म बाप और बेटी के खूबसूरत रिश्ते को पेश करती है। फिल्म को बहुत ही शानदार रिव्यू मिले हैं। ऐसे में अब फिल्म की पहले दिन की कमाई ठीक ठाक हुई थी। लेकिन अब फिल्म कोई खास कमाल नहीं कर पा रही है।

अंग्रेजी मीडियम की कमाई के शुरुआती आंकड़ें देखते हुए ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि इरफान खान और करीना कपूर की फिल्म ने सोमवार को केवल 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया होगा। इस हिसाब से फिल्म चार दिनों में 10.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है, हालांकि, इसकी अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है।

वहीं, बता दें, 'अंग्रेजी मीडियम' को दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और केरल में दोबारा रिलीज किया जाएगा क्योंकि कोरोनावायरस (Coronavirus) की वजह से यहां पर 31 मार्च तक सभी सिनेमाघर बंद हैं। इसके बाद भी फिल्म ने पहले दिन अच्छी खासी कमाई कर ली है।

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी है उदयपुर के रहने वाले चंपक बंसल (इरफान खान) की। चंपल नेमाने घसीटाराम मिठाईवाले के पोते के रूप में मिठाई की दुकान चलाता है। चंपक की पत्नी का देहांत हो चुका है। अब उसकी दुनिया उसकी बेटी तारिका(राधिका मदान) के आस पास ही घूमती रहती है। उसकी बेटी का सपना है कि वह लंदन पढ़ने जाए। बेटी को पालने-पोसने और मिठाई की दुकान चलाने के साथ-साथ उसे अपने दूसरे घसीटाराम भाई-बंधुओं के साथ अदालत में नाम और संपत्ति के मुकदमे भी लड़ने पड़ते हैं।

 इन मुकदमों में उसका कजिन भाई गोपी (दीपक डोबरियाल) उसके जी का जंजाल बना हुआ है।  कॉलेज की टॉपर बनने के बाद तारिका लंदन जाने के लिए कमर कस लेती है। एक दिन उसको वहां जाने का मौका भी मिल ही जाता है। ऐसे में चंपक भी बेटी के साथ चल देता है। इस सफर में गोपी भी उसका साथ देता है। लेकिन लंदन पहुंचने के बाद चंपक को क्या परेशानी होती है इसके लिए फिल्म देखनी होगी।

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शनअंग्रेज़ी मीडियमइरफ़ान खानकरीना कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल