लाइव न्यूज़ :

सिंगल होने के सवाल पर सामने आया अनन्या पांडे का जवाब, एक्ट्रेस ने फैन को कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 2, 2022 18:01 IST

आए दिन अनन्या और ईशान के रिलेशनशिप को लेकर फैंस के बीच अफवाहें उड़ती रहती हैं। मगर इस बार एक्ट्रेस ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर कुछ भी बोलने से मना कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देआए दिन अनन्या और ईशान के रिलेशनशिप को लेकर फैंस के बीच अफवाहें उड़ती रहती हैं। अनन्या पांडे और ईशान खट्टर ने साल 2020 में ये फिल्म खाली पीली में एक साथ काम किया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर ही चर्चा का विषय बनी रहती हैं। हालांकि, इस बार वो एक्टर ईशान खट्टर को लेकर सुर्खियां बटोरती हुई नजर आईं, बता दें कि आए दिन अनन्या और ईशान के रिलेशनशिप को लेकर फैंस के बीच अफवाहें उड़ती रहती हैं। मगर इस बार एक्ट्रेस ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर कुछ भी बोलने से मना कर दिया है। दरअसल, हाल-फिलहाल में एक्ट्रेस से उनके रिलेशनशिप को लेकर सवाल किया गया था, जिसका जवाब देने से उन्होंने मना कर दिया।

अनन्या पांडे ने पहले तो सवाल न सुनने का नाटक किया। हालांकि, इंटरव्यू के दौरान कई बार ईशान खट्टर का नाम सामने आया। ऐसे में अनन्या ने अभिनेता को अपना पसंदीदा सह-कलाकार भी घोषित कर दिया। अनन्या पांडे और ईशान खट्टर ने साल 2020 में ये फिल्म खाली पीली में एक साथ काम किया है। इस फिल्म में उन्होंने बचपन के प्रेमी पूजा और ब्लैकी की भूमिका निभाई थी, जो बिछड़ जाते हैं, लेकिन फिर कई साल बाद एक-दूसरे से मिल भी जाते हैं। 

मालूम हो, अनन्या और ईशान में से इसी ने भी अभी तक अपने रिलेशनशिप की पुष्टि नहीं की है। बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया से फैंस के सवालों का जवाब दिया। मगर अनन्या से एक फैन ने एक सवाल पूछा, जो जानना चाहता था कि क्या वो सिंगल हैं? पहले तो एक्ट्रेस ने बार-बार सवाल किए जाने के बाद भी इसे अनसुना करने का नाटक किया, लेकिन बाद में वो कहती नजर आईं कि वो ये सवाल सुन नहीं पा रही हैं। यही नहीं, उन्होंने आगे ये भी कहा कि वो फिलहाल खुश हैं। 

टॅग्स :अनन्या पाण्डेयबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?