लाइव न्यूज़ :

अमिताभ ने सुनाया रोचक किस्सा, क्यों ‘डॉन’ नाम से खुश नहीं थे फिल्म उद्योग के दिग्गज

By भाषा | Updated: May 13, 2019 16:02 IST

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने 1978 में आयी अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘डॉन’ के शीर्षक को लेकर खुलासा किया कि फिल्म उद्योग के कई दिग्गज फिल्म के इस नाम से खुश नहीं थे।

Open in App
ठळक मुद्देडॉन को लेकर अमिताभ ने खुलासा किया हैअभिनेता ने ‘डॉन’ की रिलीज की 41वीं वर्षगांठ मनायी,

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने 1978 में आयी अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘डॉन’ के शीर्षक को लेकर खुलासा किया कि फिल्म उद्योग के कई दिग्गज फिल्म के इस नाम से खुश नहीं थे। रविवार को 76 वर्षीय अभिनेता ने ‘डॉन’ की रिलीज की 41वीं वर्षगांठ मनायी, जो अमिताभ द्वारा निभाये गये सबसे लोकप्रिय किरदारों में शुमार है। बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘‘डॉन’ एक ऐसा शीर्षक था जिसे फिल्म उद्योग में किसी ने मंजूरी नहीं दी।

वे इसका मतलब कभी समझे ही नहीं और उन्हें कभी नहीं लगा कि ‘डॉन’ किसी हिंदी फिल्म का नाम हो सकता है। वास्तव में अगर सच कहूं... तो कई लोगों के लिये यह मनोरंजक नाम था।’’ ‘बदला’ के अभिनेता ने फिल्म के नाम को लेकर एक मजेदार किस्सा भी बताया कि किस तरह से लोग फिल्म के नाम की तुलना उच्चारण में इसके मिलते-जुलते नाम वाली अंत:वस्त्र बनाने वाली कंपनी ‘डान’ से किया करते थे।

अभिनेता ने खुलासा किया कि हॉलीवुड क्लासिक फिल्म ‘गॉडफादर’ की रिलीज के बाद ‘डॉन’ शीर्षक को भी लोग ‘सम्मान की नजर’ से देखने लगे। फिल्म की पटकथा सलीम-जावेद के नाम से मशहूर सलीम खान और जावेद अख्तर ने लिखी थी जबकि निर्देशन चंद्र बरोट ने किया था। फिल्म में जीनत अमान, प्राण, हेलन और इफ्तिखार भी अहम भूमिका में थे। भाषा सुरभि प्रशांत प्रशांत

टॅग्स :अमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस