लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन 25वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन में नहीं हो पाए शामिल, है मलाल

By भाषा | Updated: November 9, 2019 16:14 IST

 बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने शनिवार को कहा कि उन्हें 25वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टीवल के उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं हो पाने का मलाल है।

Open in App
ठळक मुद्दे अमिताभ बच्चन को तबियत खराब होने के कारण शुक्रवार को 25 वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टीवल के उद्घाटन समारोह में उपस्थित होने के अपने कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। अमिताभ ने कहा कि उन्होंने अपना भाषण भी तैयार कर लिया था

 बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने शनिवार को कहा कि उन्हें 25वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टीवल के उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं हो पाने का मलाल है। वह पिछले छह सालों से लगातार इस समारोह में शामिल होते रहे हैं।

अमिताभ बच्चन को तबियत खराब होने के कारण शुक्रवार को 25 वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टीवल के उद्घाटन समारोह में उपस्थित होने के अपने कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। अमिताभ ने कहा कि उन्होंने अपना भाषण भी तैयार कर लिया था लेकिन अब वह अपना भाषण बंगाल सरकार को भेज देंगे। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, “ मुझे इस वक्त कोलकाता में होना चाहिए था, लेकिन एक मेडिकल समस्या के कारण अब बिस्तर पर पड़ा हूं। मुझे समारोह में शामिल नहीं हो पाने का पछतावा है।

मैं पिछले छह सालों से इस समारोह का हिस्सा बनता रहा हूं और हर बार मेरे दिए हुए भाषण को पश्चिम बंगाल सरकार ने सराहा है। मैंने इस बार भी अपना भाषण तैयार कर लिया था लेकिन अब मुझे यह पश्चिम बंगाल सरकार को भेजना पड़ेगा।” इस पोस्ट को महोत्सव के आयोजकों ने शनिवार को रिलीज किया।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा, “ अमित जी हर साल आते हैं। इस बार उनकी तबियत ठीक नहीं थी और डॉक्टरों ने उन्हें यात्रा करने से मना किया था।मुझे सुबह ही उनके नहीं आ पाने का उनका संदेश मिल गया था। हम उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना करते हैं।” महेश भट्ट और राखी गुलजार की उपस्थिति में शाहरुख खान ने महोत्सव का उद्घाटन किया। भाषा शुभांशि नरेश नरेश

टॅग्स :अमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस