लाइव न्यूज़ :

जब अमजद खान की 13 पसलियां, चेहरा, फेफड़ा सब टूट गया था, अस्पताल में मौजूद अमिताभ बच्चन छोड़ चुके थे उम्मीद लेकिन...

By अनिल शर्मा | Updated: March 14, 2022 14:44 IST

अमजद खान की पत्नी शेहला खान ने उस समय को याद किया है जब उनके पति द ग्रेट गैंबलर (1979) की शूटिंग से पहले एक दुर्घटना के शिकार हो गए थे जिसमें उनका चेहरा, फेफड़ा सब टूट गया था। अमिताभ बच्चन ने तब अस्पताल के कागजात पर हस्ताक्षर किए थे।

Open in App
ठळक मुद्देद ग्रेट गैंबलर (1979) की शूटिंग से पहले अमजद खान एक दुर्घटना के शिकार हो गए थे हादसे में अमजद खान का चेहरा, फेफड़ा सब टूट गया था अस्पताल में अमिताभ बच्चन ने ऑपरेशन से पहले जरूरी कागजात पर हस्ताक्षर किए थे

मुंबईः दिवंगत अभिनेता अमजद खान की पत्नी शेहला खान ने उस समय को याद किया है जब उनके पति द ग्रेट गैंबलर (1979) की शूटिंग से पहले एक दुर्घटना के शिकार हो गए थे और उन्हें सर्जरी की जरूरत थी। एक हालिया साक्षात्कार में शेहला ने कहा कि  अमिताभ बच्चन ने तब अस्पताल के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए थे। अमजद खान पर एक ट्रेकोस्टॉमी करने की जरुरत थी। 

पिंकविला के साथ बातचीत में शेहला ने कहा कि उस वक्त अमिताभ बच्चन काफी हतोत्साहित हो गए थे क्योंकि किसी को यकीन नहीं था कि अमजद ठीक हो पाएंगे। अमजद की पत्नी ने कहा कि दुर्घटना गोवा के पास सावंतवाड़ी में हुई, जब वह अपनी बेटी अहलम के साथ छह महीने की गर्भवती थी। पत्नी ने बताया कि हादसे में उसका चेहरा टूट गया और उसकी हड्डियां टूट गई थीं। वहीं अभिनेता के दोनों हाथों में भी चोट लगी थी। 

अमजद खान की पत्नी ने आगे बताया कि अमजद की 13 पसलियाँ और उनकी फीमर की हड्डी भी टूट गई थी। उनकी छाती में स्टीयरिंग घुसने के बाद उनका फेफड़ा भी टूट गया था। उन्होंने बताया कि अमजद को सांस नहीं लिया जा रहा था और उन्हें आंतरिक रक्तस्राव भी हो रहा था। शेहला ने कहा कि अमजद उसे और अपने बच्चे को खोने को लेकर 'अधिक चिंतित' थे।

शेहला खान ने बताया कि "सावंतवाड़ी में अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी और सब 'गब्बर सिंह को बहार लाओ चिल्ला रहे थे। उन्होंने बताया कि उनका गोवा में ऑपरेशन किया जाना था और तभी अमितजी (बच्चन) ने डॉक्टरों को ट्रेकियोस्टोमी (सांस लेने में आसानी के लिए एक शल्य प्रक्रिया) के लिए सभी जरूरी कागजात पर हस्ताक्षर किए थे।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!