लाइव न्यूज़ :

मुश्किल घड़ी में फैंस का सपोर्ट देख इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, परिवार संग तस्वीर शेयर कर कहा- थैंक्यू

By अमित कुमार | Updated: July 19, 2020 10:35 IST

अमिताभ बच्चन के परिवार के 4 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बिग बी के इस मुश्किल घड़ी में फैंस लगातार उन्हें लेकर प्रार्थनाएं कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे परिवार के 4 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बिग बी की फैमिली के लिए दुआओं का दौर और तेज हो गया है। अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या के साथ एक तस्वीर शेयर की है। फैंस लगातार अमिताभ बच्चन को लेकर प्रार्थनाएं कर रहे हैं।

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस से संक्रमित होने और उसके इलाज के दौरान उन्हें और उनके परिवार को शुभकामनाएं देने के लिए प्रशंसकों और शुभचिंतकों का आभार जताया। दोनों पिता-पुत्र को पिछले सप्ताह कोविड-19 से ग्रस्त पाए जाने के बाद नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमिताभ अपने प्रशंसकों को सोशल मीडिया पर नियमित रूप से अपनी सेहत की जानकारी दे रहे हैं। 

परिवार के 4 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बिग बी की फैमिली के लिए दुआओं का दौर और तेज हो गया। फैंस लगातार अमिताभ बच्चन को लेकर प्रार्थनाएं कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या के साथ एक तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर थोड़ी पुरानी है , लेकिन इस तस्वीर के जरिए उन्होंने फैंस तक अपनी दिल की बात पहुंचाई है। 

फैंस का प्यार देख भावुक हुए अमिताभ बच्चन

तस्वीर के साथ अमिताभ बच्चन ने लिखा- 'हम आपका प्यार देखते हैं... हम आपकी प्रार्थनाएं सुनते हैं... हम आभार में अपने हाथ जोड़कर आपको धन्यवाद कहते हैं'। इससे पहले अमिताभ ने ट्विटर पर अभिषेक के साथ अपनी तस्वीर डालकर लिखा था, ‘‘सुख-दु:ख में आपलोगों ने, हमारे प्रियजनों, शुभेच्छुओं, प्रशंसकों ने हमें ढेर सारा प्यार, स्नेह और दुआएं दी हैं। हम अस्पताल के प्रोटोकॉल और पाबंदियों के हालात में आप सभी के प्रति विनम्रतापूर्वक आभार जताते हैं।’’

हटाई गईं अमिताभ बच्चन की होर्डिंग 

महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले के एक गांव में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए लगी महानायक अमिताभ बच्चन की एक होर्डिंग को हटा दिया गया, जिसमें उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘‘डॉन’’ के एक संवाद के जरिये लोगों से सावधान रहने की अपील की गई थी। होर्डिंग में बच्चन की एक पुरानी तस्वीर के साथ मराठी में एक संदेश लिखा था जिसमें लोगों को कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए घर के अंदर रहने के लिए कहा गया था। होर्डिंग पर उनकी फिल्म के संवाद की तर्ज पर लिखा था, ‘‘जिस डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं, बल्कि नामुमकिन था, उसे कोरोना वायरस ने पकड़ लिया... अपने परिवार के लिए घर पर रहें और अनावश्यक रूप से 'डॉन' बनने की कोशिश न करें।’’ 

 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!