लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन हैदराबाद में शूटिंग के दौरान हुए जख्मी, पसली में लगी गंभीर चोट, सांस लेने में तकलीफ

By विनीत कुमार | Updated: March 6, 2023 10:59 IST

अमिताभ बच्चन हैदराबाद में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए हैं। उन्होंने अपने ब्लॉग के जरिए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वे अभी मुंबई में अपने घर में बेड रेस्ट पर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद में फिल्म की शूटिंग के दौरान चोटिल हुए अमिताभ बच्चन, बेड रेस्ट पर हैं।अमिताभ बच्चन ने बताया कि 'प्रोजेक्ट के' फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लगी।बिग बी के अनुसार उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है और हिलने-डुलने पर दर्द तेज हो जाता है।

मुंबई: अमिताभ बच्चनहैदराबाद में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए हैं। चोट लगने की वजह से शूटिंग को फिलहाल के लिए रद्द करना पड़ा है। सामने आई जानकारी के अनुसार अमिताभ बच्चन को यह चोट एक एक्शन सीन शूट करने के दौरान लगी। उनकी पसली में चोट लगी है और वे डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग में लगी गंभीर चोट, सांस लेने में तकलीफ

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में इस चोट के बारे में जानकारी देते हुए लिखा है कि 'प्रोजेक्ट के' फिल्म की शूटिंग के दौरान वे घायल हो गए। उन्होंने कहा कि वे अभी मुंबई स्थित अपने घर में आराम कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन के दाहिने रिब केज में चोट लगी है और मांसपेशियां फट गईं। 

उन्होंने कहा कि चोट के बाद शूटिंग को रद्द करना पड़ा और उन्हें चोट से पूरी तरह ठीक होने में कुछ हफ्ते लग सकते हैं। चोट के बाद बिग बी ने एक डॉक्टर से सलाह ली और हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में सीटी स्कैन कराया। 

उन्होंने ब्लॉग में लिखा कि 'सांस लेने और हिलने-डुलने में दर्द हो रहा है। इसलिए फिलहाल काम स्थगित कर दिया है।' अमिताभ बच्चन ने कहा कि वह मोबाइल पर उपलब्ध रहेंगे लेकिन ज्यादातर बेड रेस्ट पर हैं।

बता दें कि साइंस-फिक्शन फिल्म 'प्रोजेक्ट के' में अमिताभ बच्चन के साथ-साथ प्रभास और दीपिका पादुकोण भी हैं। यह फिल्म अगले साल 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म से दीपिका पादुकोण की तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में भी शुरुआत होगी। यह फिल्म कई और भाषाओं में भी रिलीज होने वाली है। इसमें दिशा पाटनी भी अहम भूमिका में हैं। कथित तौर पर यह फिल्म भविष्य की दुनिया पर आधारित है। खबरों की मानें तो फिल्म में मुख्य कलाकार वर्ल्ड वॉर-3 के बाद की स्थिति से निपटते नजर आएंगे।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनहिन्दी सिनेमा समाचारहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच