लाइव न्यूज़ :

केबीसी के सेट पर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, कहा इस चीज ने पूरी दुनिया बदल कर रख दी

By वैशाली कुमारी | Updated: December 4, 2021 16:42 IST

शुक्रवार को केबीसी का 1000 वां एपिसोड टेलीकास्ट हुआ था। केबीसी के शानदार शुक्रवार एपिसोड में इस बार अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन और नातिन नव्या नवेली नंदा गेस्ट के तौर पर आई थी।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति शो में बताया कि दरअसल 21 साल पहले सन 2000 में इसकी शुरुआत हुई थीकेबीसी के 1000 में एपिसोड में श्वेता बच्चन और नातिन नव्या नंदा नवेली के साथ अमिताभ बच्चन ने मिलकर खूब मस्ती भी की

कौन बनेगा करोड़पति के होस्ट अमिताभ बच्चन अपने मुश्किल दौर को याद करते हुए शुक्रवार एपिसोड में इमोशनल हो गए। शुक्रवार को केबीसी का 1000 वां एपिसोड टेलीकास्ट हुआ था। केबीसी के शानदार शुक्रवार एपिसोड में इस बार अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन और नातिन नव्या नवेली नंदा गेस्ट के तौर पर आई थी। अमिताभ बच्चन ने शो पर अपने मुश्किल दौर को याद किया और बताया कि आखिर किस चीज में उनकी जिंदगी बदल कर रख दी थी। 

अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति शो में बताया कि दरअसल 21 साल पहले सन 2000 में इसकी शुरुआत हुई थी। उस समय हमको पता नहीं था सब लोग कह रहे थे कि फिल्म से टेलीविजन में जा रहे हैं बड़े पर्दे से छोटे पर्दे पर आ रहे हैं और आपकी इमेज को नुकसान होगा। अमिताभ बच्चन ने इसी के साथ बताया लेकिन हमारी अपनी कुछ परिस्थितियां ऐसी थी कि मुझे लगा कि फिल्मों में काम जो है वह मिल नहीं रहा था लेकिन पहले ब्रॉडकास्ट के बाद जिस तरह के रिएक्शन आना शुरू हुआ फिर ऐसा लगा कि पूरी दुनिया बदल गई है। 

अमिताभ बच्चन के इस बात को सुनने के बाद वहां पर मौजूद सभी दर्शक चीयर करने लगे। बिग बी ने इसके बाद बताया कि सबसे अच्छी बात मुझे यह लगी कि जितने भी कंटेस्टेंट आए उनसे प्रतिदिन प्रति कंटेस्टेंट से मुझे कुछ ना कुछ सीखने को मिला है। आपको बता दें कि केबीसी के 1000 में एपिसोड में श्वेता बच्चन और नातिन नव्या नंदा नवेली के साथ अमिताभ बच्चन ने मिलकर खूब मस्ती भी की। केबीसी का एपिसोड दर्शकों को बेहद पसंद आया।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!