लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन की फिल्म Jhund ने 5 दिन में किया इतने करोड़ का कलेक्शन, जानें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

By अनिल शर्मा | Updated: March 9, 2022 15:34 IST

'झुंड' नागपुर के मशहूर फुटबॉल कोच विजय बरसे के जीवन पर आधारित है। अमिताभ बच्चन ने सहजता से बरसे के किरदार को निभाया है।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ बच्चन अभिनीत झुंड ने 5 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कुल 9 करोड़ की कमाई की हैफिल्म का निर्देशन सैराट के निर्देशक नागराज मंजुले ने किया है 'झुंड' नागपुर के मशहूर फुटबॉल कोच विजय बरसे के जीवन पर आधारित है

मुंबईः मेगास्टार अमिताभ बच्चन की 'झुंड' सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं। फिल्म को प्रशंसकों और फिल्म समीक्षकों ने काफी सराहा है। मंगलवार को रिलीज के पांचवें दिन नागराज मंजुले के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 1.30 करोड़ रुपये कमाए।

 झुंड के पहले दिन की कमाई की बात करें तो रिलीज के दिन इसन 1.5 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि दूसरे दिन 2.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित 'झुंड' ने तीसरे दिन 2.90 करोड़ रुपये और चौथे दिन 1.20 करोड़ रुपये कमाए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 7.70 करोड़ रुपये हो गया है।

 फिल्म को जनता से काफी सराहना मिल रही है। 'झुंड' नागपुर के मशहूर फुटबॉल कोच विजय बरसे के जीवन पर आधारित है। अमिताभ बच्चन ने सहजता से बरसे के किरदार को निभाया है। उनके प्रदर्शन की काफी तारीफ हो रही है।  फिल्म में 'सैराट' के अभिनेता रिंकू राजगुरु और आकाश थोसर भी हैं।

फ्री प्रेस जर्नल के साथ बातचीत में मंजुले ने कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि उन्हें अपनी पहली हिंदी फिल्म में बिग बी को निर्देशित करने का अवसर मिला और उनके लिए यह विश्वास करना अभी भी कठिन है कि उन्होंने ऐसा किया। यह फिल्म टी-सीरीज, तांडव फिल्म्स एंटरटेनमेंट और आटपत के बैनर तले भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, सविता राज हिरेमठ, राज हिरेमठ, नागराज पोपटराव मंजुले, गार्गी कुलकर्णी, मीनू अरोड़ा और संदीप सिंह द्वारा निर्मित है।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!