लाइव न्यूज़ :

फैन ने अमिताभ बच्चन की फिल्मों के डायलॉग से रंगी अपनी कार, बिगबी ने शख्स के साथ साझा की तस्वीर

By अनिल शर्मा | Updated: October 23, 2021 11:41 IST

अपने प्रशंसक के साथ तस्वीरों का एक कोलाज साझा करते हुए, मेगास्टार ने लिखा- उन्होंने अपनी पूरी कार को मेरी फिल्मों के डायलॉग्स से रंग दिया है.. और उनकी शर्ट पर मेरी फिल्मों के सारे नाम हैं...

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ बच्चन ने एक प्रशंसक के साथ तस्वीरें साझा की हैं जिसने अपनी गाड़ी को उनके संवादों से रंग दिया हैबिगबी ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि यह काफी आश्चर्यजनक है

मुंबईः मेगास्टार अमिताभ बच्चन की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है जिसमें कुछ ऐसे जबर फैन (प्रशंसक) भी शामिल हैं जो उन्हें खास महसूस कराने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में बिगबी के एक बड़े प्रशंसक ने उनकी फिल्मों के प्रतिष्ठित संवादों (आइकॉनिक डायलॉग्स) से अपनी पूरी कार और शर्ट ही रंग दी जिसकी तस्वीरें अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है।

तस्वीरें साझ करते हुए अमिताभ बच्चन ने बताया है कि उनके इस फैन ने हाल ही में थार खरीदी है जिसे उनकी फिल्मों के प्रतिष्ठित संवादों से रंग दी है। बिगबी ने बताया है कि थार का ना सिर्फ बाहरी हिस्सा मेरी फिल्मों के संवादों से रंगा है बल्कि इसकी एक और खास बात है कि इसके दरवाजे खोलने पर उनके संवाद भी बजने लगते हैं। 

अपने प्रशंसक के साथ तस्वीरों का एक कोलाज साझा करते हुए, मेगास्टार ने लिखा- उन्होंने अपनी पूरी कार को मेरी फिल्मों के डायलॉग्स से रंग दिया है.. और उनकी शर्ट पर मेरी फिल्मों के सारे नाम हैं... जब आप कार का दरवाजा खोलते हैं तो साउंड सिस्टम मेरे डायलॉग्स बोलना शुरू कर देता है..। यह काफी आश्चर्यजनक है .. बिगबी ने आगे लिखा- उन्होंने अभी-अभी इस कार (THAR)को खरीदा है। और तब तक नहीं चलाए जबतक मैंने इसपर अपना ऑटोग्राफ नहीं दिया। 

79 वर्षीय स्टार ने आगे बताया कि जब तक उन्होंने डैशबोर्ड पर ऑटोग्राफ साइन नहीं किया तब तक फैन ने अपनी कार नहीं चलाई। सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन का यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। इसपर उनके प्रशंसकों की टिप्पणी भी खूब आ रही है। अब तक इस पोस्ट पर 5 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

पोस्ट पर अमिताभ बच्चन के एक प्रशंसक ने लिखा, "वास्तव में यह कह सकते हैं: हम जहां पे गाड़ी पार्क करते हैं..ट्रैफिक जाम वही से शुरू होती है!" जबकि एक अन्य ने लिखा, "वाह ... यह अद्भुत है ... और आप वास्तव में इस प्यार के लायक हैं सर...सच्ची किंवदंती ... भगवान आपका भला करे सर ...।" 

बता दें इस वक्त अमिताभ बच्चन टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के नए सीजन को होस्ट कर रहे हैं। फिल्मों की बात करें तो वह 'मेयडे', 'झुंड', 'गुड बाय', 'ब्रह्मास्त्र' और 'द इंटर्न' के हिंदी रूपांतरण में नजर आएंगे। वह अनुपम खेर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'ऊंचाई' का भी हिस्सा हैं।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच