पावरफुल सेलेब्स की लिस्ट में दीपिका-बिग बी टॉप पर,जानें धोनी व सचिन को मिली क्या पोजीशन
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 20, 2018 09:39 AM2018-11-20T09:39:07+5:302018-11-20T09:39:07+5:30
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड और खेल के जगत में देश के सबसे प्रभावशाली हस्तियों के तौर पर चुना गया है।
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड और खेल के जगत में देश के सबसे प्रभावशाली हस्तियों के तौर पर चुना गया है। ये बात यूगोव के प्रभावशाली हस्तियों के इंडेक्स 2018 के सर्वे में बात कही गयी है।
यह सूची अंतरराष्ट्रीय डेटा एनालिटिक्स कंपनी यूगोव द्वारा ऑनलाइन एकत्र किये गये आंकड़ों के आधार पर पेश की गई है। जिसमें खेल जगत से 60 बड़ी हस्तियों को शामिल किया गया है और उनको लेकर लोगों से सवाल लिए जिसके आधार पर ही तालिका को तैयार किया गया है।
इस सर्वे में भारत में भारत में 1,948 लोगों ने भाग लिया है। अध्ययन में कलाकारों और खिलाड़ियों के क्षेत्रों में प्रभाव, जागरूकता, समानता आदि को भी परखा गया है। हर सर्वे हर एक क्षेत्र को लेकर किया गया था कि लोग किस क्षेत्र के लोग को कहां पसंद करते हैं। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा एवं सौंदर्य प्रसाधन, प्रौद्योगिकी/वाहन, फैशन, परिधान से जुड़ी को शामिल किया गया है।
कौन किस पायदान पर
इस सर्वे के द्वारा पेश की गई सूची में पहले पायदान पर पहले पायदान पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन है। वहीं, उनके बाद दूसरे स्थान पर दीपिका पादुकोण हैं। जबकि तीसरे नंबर पर तीसरे और चौथे पायदान पर महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर हैं। अक्षय कुमार (पांचवें), विराट कोहली (छठवें), आमिर खान (सातवें) और शाहरुख खान (आठवें) स्थान पर हैं। वहीं, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा नौवें और दसवें पायदान पर हैं।
खास बात ये है कि इस बार इस लिस्ट में जिस हस्ती की नाम पहली बार शामिल हुआ है वह ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी पीवी सिंधु को 15वां स्थान मिला है। यूगोव ने बयान में कहा टॉप 10 हस्तियों की लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेताओं और खिलाड़ियों का दबदबा है।