लाइव न्यूज़ :

कुछ ऐसी थी अमिताभ बच्चन की 50 साल पहले की फर्स्ट फिल्म 'सात हिंदुस्तानी', पढ़ें दमदार 10 डायलॉग

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 15, 2019 09:58 IST

15 फरवरी 1969 से ही अमिताभ के अभिनय की यात्रा सिनेमा जगत में शुरू हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देआज से 50 साल पहले अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थीबिग बी ने सात हिंदुस्तानी फिल्म आज ही दिन 50 साल पहले साइन की थी

बॉलीवुड के महानायक यानी कि अमिताभ बच्चन ने आज यानी कि 15 फरवरी 2019 को सिनेमा जगत में 50 साल पूरे कर लिए हैं। 15 फरवरी 1969 से ही अमिताभ के अभिनय की यात्रा सिनेमा जगत में शुरू हुई थी। बिग बी 15 फरवरी को ही अपनी पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी साइन की थी। ऐसे में जितना आज का दिन उनके लिए खास है उनका ही उनके फैंस के लिए भी खास है। आइए जानते हैं कैसे मिली थी उनको ये फिल्म-

महानायक को कैसे मिली पहली फिल्म 'सात हिंदुस्तानी'

सात हिंदुस्तानी के डायरेक्टर अहमद अब्बास जब फिल्म बनाने के लिए सात कलाकरों की तलाश में थे। उसी वक्त अमिताभ भी फिल्मों के लिए ऑडिशन दे रहे थे। उन्होंने ने भी ऑडिशन दिया और वो इसमें पास हो गए और किरदार चुनने के दौरान अमिताभ ने फिल्म के किरदार अनवर अली को चुना। खास बात ये है कि अमिताभ ने अब्बास को नहीं बताया था कि वह हरिवंश राय के बेटे हैं। 

लेकिन वहीं जब अब्बास को ये पता चला कि अमिताभ, मशहूर साहित्यकार और उनके जाननेवालों में शामिल हरिवंशराय के बेटे हैं तो उन्होंने तुरंत ही अमिताभ के पिता को एक चिट्ठी लिखी जिसमें उन्होंने उनके बेटे को कास्ट करने की बात कही और उनसे उनकी अनुमति मांगी, इसके बाद जब हरिवंशराय की सहमती आ गई तब ही अमिताभ को इस फिल्म के लिए हरी झंडी दिखा दी गई। 

एक बार खुद अमिताभ ने बताया था कि फिल्म मिलने से पहले ही उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी थी और जब फिल्म की कमाई मिली तो वह बहुत कम थी लेकिन कभी कभी सपनें पूरे करने के लिए रिस्क लेना पड़ता है। हांलाकि ये फिल्म पर्दे पर रिलीज हुई और कुछ कमाल नहीं कर पाई। 

बॉलीवुड में एंग्री यंगमैन बनने से पहले अमिताभ ने साल 1969 से साल 1973 प्रकाश मेहरा की फिल्म 'ज़ंजीर' तक काफी उतार चढ़ाव देखे। अमिताभ बताते हैं कि ये चार साल उनके लिए काफी भारी थे। जिसमें उनकी फ़िल्में कोई ख़ास कमाल नहीं दिखा पा रही थीं।

दमदार 10 डायलॉग 

1. रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं, नाम है शहंशाह (शहंशाह) 2. मेरे पास गाड़ी है, बंगला है तुम्हारे पास क्या है(दीवार)3. हम जहां खड़े होते हैं, लाइन वहीं से शुरू होती है (कालिया)4. मर्द को दर्द नहीं होता  (मर्द)5. ये पुलिस स्टेशन है, तुम्हारे बाप का घर नहीं (जंजीर)6. आज खुश तो बहुत होगे तुम (दीवार)7. मूंछें हों तो नत्थूलाल जैसी, वरना ना हो. (नटवर लाल)8. अगर अपनी मां का दूध पिया है, तो सामने आ (लावारिस)9. मैं आज भी फेंके हुए पैसे नहीं उठाता (दीवार) 10.अबे बुडढा होगा तेरा बाप (बु़ड्ढा होगा तेरा बाप)

टॅग्स :अमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस