लाइव न्यूज़ :

'जंजीर' के 47 साल पूरे होने पर अमिताभ बच्चन हुए खुश, एंग्री यंगमैन ने सोशल मीडिया पर शेयर की ये खास तस्वीर

By अमित कुमार | Updated: May 11, 2020 14:49 IST

आज फिल्म जंजीर को रिलीज हुए 47 साल हो चुके हैं। अपनी इस फिल्म को याद करते हुए अमिताभ बच्चन ने एक तस्वीर शेयर की है।

Open in App
ठळक मुद्दे अमिताभ बच्चन के करियर की जब भी बात होती है इस फिल्म का जिक्र जरूर होता है। इस फिल्म के सुपरहिट होते ही बॉलीवुड में अमिताभ को एंग्री यंगमैन का टैग मिल गया। इसके बाद अमिताभ ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक हिट फिल्में देते चले गए।

47 साल पहले आज ही के दिन रिलीज हुई जंजीर फिल्म ने अमिताभ बच्चन की तकदीर बदलने में बेहद अहम भूमिका निभाई थी। न केवल टिकट खिड़कियों पर बल्कि अमिताभ का एंग्री यंगमैन के अवतार ने हर जगह अपनी छाप छोड़ी थी। इस फिल्म के 47 साल पूरा होने पर अमिताभ खुश हैं। अमिताभ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस फिल्म की एक तस्वीर शेयर कर अपनी खुशी का इजहार किया है। 

जंजीर 11 मई 1973 को रिलीज हुई थी। इसमें अमिताभ ने पुलिस अधिकारी विजय का किरदार निभाया था। इससे पहले अमिताभ की फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थी। लेकिन इस फिल्म ने बिग बी के करियर को एक नई दिशा देने का काम किया। प्रकाश मेहरा की एक्शन-रोमांच आधारित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था। 

इस फिल्म के सुपरहिट होते ही बॉलीवुड में अमिताभ को एंग्री यंगमैन का टैग मिल गया। इसके बाद अमिताभ ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक हिट फिल्में देते चले गए। अमिताभ ने जंजीर के पहले 1971 की सफल फिल्म आनंद से लोगों का ध्यान खींचा था। फिल्म जंजीर के पोस्टर को साझा करते हुए अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'जंजीर के 47 साल पूरे'। 

फिल्म जंजीर में अमिताभ बच्चन के साथ अभिनेत्री जया बच्चन, प्राण, अजीत बिंदु और ओम प्रकाश जैसे कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में थे। अमिताभ बच्चन के करियर की जब भी बात होती है इस फिल्म का जिक्र जरूर होता है। सोशल मीडिया पर अमिताभ के इस पोस्ट पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियांएं दे रहे हैं। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनजया बच्चनप्राणबॉलीवुड फ्लैशबैकबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?