लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन ने खराब तबीयत के चलते कैंसिल की संडे मीट, कहा ‘आज नहीं मिल...’

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 6, 2019 08:32 IST

 मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने आज अपने प्रशंसकों को सूचना दी कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है और इसलिए वह अपने साप्ताहिक मिलन कार्यक्रम को रद्द कर रहे हैं

Open in App

 मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने आज अपने प्रशंसकों को सूचना दी कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है और इसलिए वह अपने साप्ताहिक मिलन कार्यक्रम को रद्द कर रहे हैं. अमिताभ (76) पिछले 36 वर्ष से हर रविवार को जुहू स्थित अपने आवास 'जलसा' में अपने प्रशंसकों से मिलते हैं.

उनके इस साप्ताहिक मिलन कार्यक्रम का नाम 'संडे दर्शन' है. उन्होंने कहा कि भले ही उनका स्वास्थ्य खराब है, लेकिन प्रशंसकों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, ''...आज संडे दर्शन नहीं कर रहा...आप सभी को सूचित करता हूं... स्वास्थ्य खराब है, चिंता की कोई बात नहीं है, लेकिन बाहर आने में असमर्थ हूं.'' अमिताभ इस समय 'ब्रह्मास्त्र' और 'तेरा यार हूं मैं' फिल्मों में काम कर रहे हैं.

इसके साथ-साथ बिग बी ने हाल में इमरान हाशमी के साथ 'तेरा यार हूं मैं' के लिए भी हाथ मिलाया है, जो कि एक मिस्ट्री थ्रिलर होने वाली है. ऐसा लगता है कि लगातार काम करने की वजह से बिग बी थोड़ा से थकान महसूस कर रहे हैं, इसी वजह से उन्हें आज की संडे मीट कैंसिल कर दी है.

टॅग्स :अमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस