लाइव न्यूज़ :

खत्म हुआ फैंस का इंतजार, मेकर्स ने अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म 'चेहरे' की रिलीज डेट बताई

By अनिल शर्मा | Updated: August 12, 2021 15:53 IST

आनंद पंडित ने अपने एक बयान में कहा है कि फिल्म ‘चेहरे’ जुलाई 2020 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के कारण इसकी रिलीज आगे बढ़ा दी गई। इसके बाद 30 अप्रैल को इसे रिलीज होना था, लेकिन कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण एक बार फिर रिलीज टाल दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ बच्चन की फिल्म ‘चेहरे’ जुलाई 2020 में ही रिलीज होने वाली थीकोरोना के चलते इसकी रिलीज डेट खिसका दी गई थीअब 27 अगस्त को सिनेमाघरों में चेहरे को रिलीज किया जा रहा है

मुंबईः अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म ‘चेहरे’ 27 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म निर्माताओं ने गुरुवार को यह घोषणा की। फिल्म का निर्देशन रूमी जाफरी ने किया है और इसका निर्माण आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स और सरस्वती एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले किया गया है। 

आनंद पंडित ने अपने एक बयान में कहा है कि फिल्म ‘चेहरे’ जुलाई 2020 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के कारण इसकी रिलीज आगे बढ़ा दी गई। इसके बाद 30 अप्रैल को इसे रिलीज होना था, लेकिन कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण एक बार फिर रिलीज टाल दी गई। टीम ने काफी मेहनत की है और हम हमेशा चाहते थे कि फिल्म सिनेमाघर में ही रिलीज हो...।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सहित देश के अधिकांश हिस्सों में सिनेमाघर खुल गए हैं। महाराष्ट्र और कुछ अन्य राज्यों में सिनेमाघरों को फिर से खोलने के लिए अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। फिल्म में अन्नू कपूर, क्रिस्टल डिसूजा, धृतिमान चक्रवर्ती, रघुबीर यादव, सिद्धांत कपूर और रिया चक्रवर्ती ने भी अभिनय किया है।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनइमरान हाशमीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!