लाइव न्यूज़ :

शकुंतला देवी पर बन रही फिल्म में विद्या बालन के साथ नजर आएंगे अमित साध, दामाद का किरदार निभाएंगे

By भाषा | Updated: November 8, 2019 17:43 IST

यह फिल्म तेजी से गणित के समीकरण हल करने के लिए जानी जाने वाली शकुंतला देवी के जीवन पर आधारित है। अनु मेनन के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा शकुंतला की बेटी का रोल अदा करेंगी।

Open in App

फिल्म ‘शकुंतला देवी- ए ह्यूमन कंप्यूटर’ के अभिनेताओं में विद्या बालन के साथ अमित साध का नाम भी जुड़ गया है। यह फिल्म तेजी से गणित के समीकरण हल करने के लिए जानी जाने वाली शकुंतला देवी के जीवन पर आधारित है। निर्माताओं के अनुसार साध फिल्म में शकुंतला के दामाद का रोल करेंगे।

अनु मेनन के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा शकुंतला की बेटी का रोल अदा करेंगी। साध ने एक बयान में कहा, “जब मैंने पटकथा को पढ़ा तब मैंने अविश्वसनीय शकुंतला देवी के जीवन के बारे में जाना। मैं विद्या बालन और सान्या मल्होत्रा जैसी ऊर्जावान अभिनेत्रियों के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हूँ। मैं अजय के चरित्र को बड़े पर्दे पर सजीव करने की कोशिश करूँगा।”

उन्होंने कहा, “मैं अनु के साथ पिछले कुछ हफ्तों से काम कर रहा हूँ। मैं उनकी कला और स्पष्टता का प्रशंसक हूँ। निर्देशन के उनके तरीके के कारण प्रतिदिन मेरे प्रदर्शन में सुधार हुआ है। उन्होंने मुझे अजय के चरित्र और पूरी कहानी को समझने में सहायता की।”

मेनन ने कहा कि साध के साथ काम करने में उन्हें प्रसन्नता हुई। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क प्रोडक्शन और विक्रम मल्होत्रा द्वारा निर्मित यह फिल्म 2020 की गर्मियों में सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

टॅग्स :विद्या बालनबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच