लाइव न्यूज़ :

National Film Awards 2023: अल्लू अर्जुन को 'पुष्पा: द राइज' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला

By रुस्तम राणा | Updated: October 17, 2023 16:46 IST

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने पर अल्लू अर्जुन ने दूरदर्शन के साथ बातचीत में कहा, "यह क्षण शब्दों से परे है। मैं वास्तव में विनम्र और सम्मानित महसूस कर रहा हूं।" 

Open in App

National Film Awards 2023: दक्षिण-भारतीय फिल्मों के अभिनेता अल्लू अर्जुन को फिल्म 'पुष्पा: द राइज' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है। मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा अभिनेता को यह पुरस्कार नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने पर अल्लू अर्जुन ने दूरदर्शन के साथ बातचीत में कहा, "यह क्षण शब्दों से परे है। मैं वास्तव में विनम्र और सम्मानित महसूस कर रहा हूं।" आपको बता दें कि तेलुगु सिनेमा के लिए एक यादगार पल है। '69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार' समारोह में 'प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करने वाले अल्लू अर्जुन पहले तेलुगु अभिनेता बन गए।

पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार के लिए गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए आलिया भट्ट और मिमी के लिए कृति सैनन संयुक्त रूप से विजेता हैं। जबकि आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट ने इस साल सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता है। ऑस्कर विजेता संगीतकार एमएम कीरावनी ने भी बड़ी जीत हासिल की है क्योंकि उन्होंने आरआरआर के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन (पृष्ठभूमि संगीत) जीता है। रिकॉर्ड तोड़ने वाली ब्लॉकबस्टर ने संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार भी जीता है।

इस पुरस्कार समारोह में पति रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट, कृति सेनन, पत्नी स्नेहा रेड्डी के साथ अल्लू अर्जुन और अपूर्व मेहता के साथ करण जौहर के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के चेहरे शामिल हुए हैं।

टॅग्स :नेशनल फ़िल्म अवार्ड्सअल्लू अर्जुनद्रौपदी मुर्मू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar Diwas 2026: गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और उज्ज्वल भविष्य महोत्सव?, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी सहित कई राज्य के सीएम ने दी बधाई?

भारतभक्त बनकर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू! वृंदावन में दिखा अलग ही रूप, देखें तस्वीरें

भारतVIDEO: प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, दर्शन से अभिभूत हुईं महामहिम

भारतराष्ट्रपति पद की गरिमा पर न हो राजनीति?, द्रौपदी मुर्मु की बंगाल-यात्रा को लेकर घमासान?

भारतसंवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों का अपमान निंदनीय

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?