लाइव न्यूज़ :

आलिया-रणबीर की शादी आजः पुलिस ने मीडिया को दी ये हिदायत, घर 'वास्तु' के बाहर लगाए गए बैरिकेड्स, जानें और डिटेल

By अनिल शर्मा | Updated: April 14, 2022 08:44 IST

आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट को बुधवार शाम समारोह स्थल से निकलते देखा गया। अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा और उनकी बेटी नव्या नवेली नंदा को भी स्पॉट किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देरणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैंरिपोर्ट के अनुसार, बारात कृष्णा राज बंगले से निकलकर रणबीर के घर वास्तु में प्रवेश करेगी

मुंबईः बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आज एक-दूसरे के हो जाएंगे। दोनों आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बुधवार के प्री-वेडिंग उत्सव के बाद रणबीर कपूर के घर वास्तु के बाहर फोटोग्राफरों से बात करते हुए अभिनेता की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने पुष्टि की कि रणबीर और आलिया भट्ट की शादी गुरुवार, 14 अप्रैल को घर में होगी।

आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट को बुधवार शाम समारोह स्थल से निकलते देखा गया। अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा और उनकी बेटी नव्या नवेली नंदा को भी स्पॉट किया गया। अभी भी मेहमानों का आना जाना लगा हुआ है। वहीं पुलिस ने रणबीर के घर वास्तु के बाहर पुलिस ने मीडिया को चेतावानी दी है कि आने वाले किसी भी मेहमान की कारों को ना रोका जाए। 

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, मुंबई पुलिस बुधवार को पत्रकारों को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मेहंदी सेरेमनी में आने वाले मेहमानों की तस्वीरें लेने के लिए कारों को ब्लॉक न करने की चेतावनी देती दिखी। फोटोग्राफरों से कहा गया कि जो स्टार फोटो खिंचवाना चाहते हैं, उनका इंतजार करें। रणबीर के बांद्रा स्थित आवास वास्तु के बाहर कई सुरक्षा गार्ड देखे गए जहां मुख्य द्वार पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं।

सेरेमनी में करीना कपूर और करिश्मा कपूर पहुंची हैं। पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, गायक प्रतीक कुहाड़ को बुधवार दोपहर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के मेहंदी समारोह में देखा गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि गायक ने मेहंदी की रस्म के लिए कुछ गाने भी गाए। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, बारात कृष्णा राज बंगले से निकलकर रणबीर के घर वास्तु में प्रवेश करेगी।

टॅग्स :आलिया भट्टरणबीर कपूरनीतू सिंहमहेश भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Poori Kahani: हिरण्या-अर्हान की जोड़ी और डेब्यू डायरेक्टर सुहृता दास के साथ ‘तू मेरी पूरी कहानी’, महेश भट्ट का नया दांव

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल