इस महीने बेबी का स्वागत कर सकती हैं आलिया भट्ट, जानिए किस अस्पताल में होगी डिलीवरी

By मनाली रस्तोगी | Published: October 18, 2022 01:33 PM2022-10-18T13:33:32+5:302022-10-18T13:35:34+5:30

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। भट्ट और कपूर खानदान जोर-शोर से इस दिन की तैयारी में जुटा हुआ है।

Alia Bhatt to deliver her baby around THIS date | इस महीने बेबी का स्वागत कर सकती हैं आलिया भट्ट, जानिए किस अस्पताल में होगी डिलीवरी

इस महीने बेबी का स्वागत कर सकती हैं आलिया भट्ट, जानिए किस अस्पताल में होगी डिलीवरी

Highlightsआलिया भट्ट और रणबीर कपूर 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंधे थे।उन्होंने बांद्रा स्थित अपने घर वास्तु में शादी रचाई थी।आलिया और रणबीर जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ गोद भराई सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुईं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आलिया 20 नवंबर 2022 के आसपास बच्चा डिलीवर करने वाली हैं। आलिया भट्ट के एचएन रिलायंस अस्पताल में अपने पहले बच्चे को जन्म देने की संभावना है।

इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से बताया कि भट्ट और कपूर खानदान जोर-शोर से इस दिन की तैयारी में जुटा हुआ है। यही नहीं, रणबीर कपूर भी अपने पहले बच्चे के लिए काफी तैयारियां कर रहे हैं। रणबीर और आलिया दोनों ही बच्चे के कमरे को सजाने का काम कर रहे थे। फिलहाल, अब ये रूम तैयार है। माना जा रहा है कि आलिया भट्ट 20 नवंबर 2022 के आसपास अपने पहले बच्चे को जन्म दे सकती हैं।

बताते चलें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंधे थे। उन्होंने बांद्रा स्थित अपने घर वास्तु में शादी रचाई थी। ये एक निजी समारोह था, जिसमें रिश्तेदार और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। वहीं, दोनों के वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया और रणबीर को हाल ही में एकसाथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में देखा गया। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस में 450 करोड़ रुपए का कारोबार किया।

Web Title: Alia Bhatt to deliver her baby around THIS date

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे