लाइव न्यूज़ :

...तो इसलिए पापा महेश भट्ट के डायरेक्शन में काम करने से डरती हैं आलिया भट्ट

By मेघना वर्मा | Updated: March 2, 2019 11:02 IST

आलिया ने हाल ही में अभिषेक वर्मा की फिल्म कलंक को खत्म किया है। इसके बाद इसी साल वो सड़क 2 की शूटिंग भी शुरू कर देंगी।

Open in App
ठळक मुद्देआलिया भट्ट जल्द ही महेश भट्ट की फिल्म सड़क 2 में दिखाई देंगी। फिल्म में उनके साथ बहन पूजा भट्ट, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर भी दिखाई देंगे।

राजी, डियर जिंदगी और गली बॉय में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी आलिया भट्ट ने ये बता दिया है कि रोल चाहे जैसा भी हों वो खुद को उस हिसाब से ढाल ही लेती हैं। आलिया खुद को डायरेक्टर की एक्टर बताती है। मतलब डायरेक्टर जैसा बोलता है आलिया वैसा ही करती हैं। मगर आलिया भट्ट सबसे ज्यादा अपने पापा के डायरेक्शन में काम करने से डरती हैं। 

जिनको नहीं पता उन्हें बता दें कि पहली बार महेश भट्ट बेटी आलिया के साथ कोई फिल्म बनाने जा रहे है जिसका नाम है सड़क 2। अपने पापा कि फिल्म में काम करने को लेकर आलिया ने कहा कि वो इस वक्त अपने पापा के डायरेक्शन में काम करने को लेकर काफी डरी हुई हैं। आलिया ने बताया, ''पापा रोज मुझे देखकर कहते हैं कि मैं तुम्हें डायरेक्टर करने जा रहा हूं। उनके पास कुछ एक्सरे वर्जन है काम करवाने का।''

आलिया ने हाल ही में अभिषेक वर्मा की फिल्म कलंक को खत्म किया है। इसके बाद इसी साल वो सड़क 2 की शूटिंग भी शुरू कर देंगी। आलिया को उनके पापा के डायरेक्शन में काम करने से इसलिए भी डर लग रहा है कि महेश भट्ट आलिया को उनके कंफर्ट जोन से बाहर निकाल कर उनसे एक्टिंग कराएंगे। 

आलिया ने बताया कि वो पापा के साथ काम करने को लेकर डरी जरूर हैं मगर उनके साथ काम करना फन भी होगा। उन्होंने बताया कि इसी साल वह सड़क 2 की शूटिंग शुरू कर देंगी। सड़क 2 फिल्म में आलिया के साथ आदित्य रॉय कपूर, उनकी बहन पूजा भट्ट और संजय दत्त दिखाई देंगे। इस साल आने वाली उनकी फिल्मों को लेकर वो सुपर एक्साइटेड हैं। सड़क 2 1991 में आई फिल्म सड़क का ही सीक्वल है। 

टॅग्स :आलिया भट्टमहेश भट्टपूजा भट्टआदित्य रॉय कपूरसंजय दत्त
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्की18 दिनों में 900 करोड़ का धमाका, रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?