लाइव न्यूज़ :

69th National Film Awards: आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार, वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, देखिए वीडियो

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 17, 2023 20:16 IST

दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान को दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए अभिनेत्री आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देआलिया, कृति, पंकज त्रिपाठी को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार17 अक्टूबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया गया समारोहवहीदा रहमान को दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया

69th National Film Awards:  17 अक्टूबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुरस्कार से सम्मानित किया। 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में आलिया भट्ट, पंकज त्रिपाठी और कृति सेनन को नेशनल अवार्ड से नवाजा गया। इस आयोजन में कई सितारे जुटे थे। 

फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए अभिनेत्री आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिलने पर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कहा, "मेरे लिए ये बहुत ही बड़ा क्षण है, मैं बहुत आभारी हूं।"

फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' के लिए निर्माता वर्गीस मूलन और अभिनेता-निर्देशक आर. माधवन को  सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' के लिए सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार प्राप्त करने पर अभिनेता-निर्देशक आर. माधवन ने कहा, "मैं बहुत खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं... यह संतुष्टिदायक है।"

दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान को दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित होने पर दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं...।"

टॅग्स :नेशनल फ़िल्म अवार्ड्सआर माधवनद्रौपदी मुर्मूहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!