Video:अनुष्‍का के बाद अब सोशल मीडिया पर छाई आलिया भट्ट की हमशक्‍ल, आप भी देखकर रह जाएंगे हैरान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 5, 2019 11:03 AM2019-02-05T11:03:36+5:302019-02-05T11:03:36+5:30

अनुष्का के बाद बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस की फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

alia bhatt doppelganger recreating gully boy iconic scen | Video:अनुष्‍का के बाद अब सोशल मीडिया पर छाई आलिया भट्ट की हमशक्‍ल, आप भी देखकर रह जाएंगे हैरान

Video:अनुष्‍का के बाद अब सोशल मीडिया पर छाई आलिया भट्ट की हमशक्‍ल, आप भी देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड में फैंस के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की हमशक्ल की फोटो बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर छाई हुई है। अनुष्‍का शर्मा के चेहरे से मिलती-जुलती शक्‍ल वाली अमेरिकी सिंगर और सॉन्‍ग राइटर जूलिया माइकल्स की तस्‍वीर काफी वायरल हुई थी।

अनुष्का के बाद बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस की फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। दरअसल अब एक और लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बिलकुल 'गली बॉय' की आलिया भट्ट की तरह नजर आ रही हैं। 

इसे देखकर ऐसा लगता है कि मानो वह आलिया की बहन हो। वीडियो में एक्‍ट्रेस की ही तरह परफॉर्म करती भी दिख रही है।  ये उत्तराखंड का वीडियो बताया जा रहा है और इंस्टा पेज पर अब तक केवल 3 ही वीडियो पोस्ट किए गए हैं।

वहीं, आलिया जैसी दिखने वाली इल लड़की का नाम सनाया है और इसका खुलासा उसके इंस्‍टाग्राम हैंडल से हुआ है। यहीं पर उसने यह वीडियो पोस्‍ट किया है। इसमें सनाया गली बॉय के उस सीन को परफॉर्म कर रही है जिसमें रणवीर की तरफ देखते हुए आलिया कहती हैं, 'मेरे बॉयफ्रेंड से गुलू गुलू करेगी तो धोपतुइंगी ही न उसको।'यहां देखें, वीडियो। इसमें सनाया भी आलिया की तरह सिर पर स्‍कार्फ बांधे दिख रही है। उसके एक्‍सप्रेशन भी कमाल के हैं। दोनों में अंतर कर पाना काफी मुश्किल है। फिलहाल ये लड़की फैंस के बीच छाई है इसके अनुष्का के बीच का अंतर कर पाना बेहद मुश्किल है।

Web Title: alia bhatt doppelganger recreating gully boy iconic scen

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे